ये हैं बॉलीवुड की 7 स्टार पत्नियां जिन्होंने पति की शोहरत के बिना हासिल किया यह मुकाम

Summary :

इस दौर में महिलाएं अब कैरियर बनाना सीख चुकी हैं। उन्हें अपना रास्ता भी अब चुनना आ गया है। हर फील्ड में महिलाओं ने वो मुकाम हासिल कर लिया है जिस पर कभी सिर्फ आदमी दिखाई देते थे।

इस दौर में महिलाएं अब कैरियर बनाना सीख चुकी हैं। उन्हें अपना रास्ता भी अब चुनना आ गया है। हर फील्ड में महिलाओं ने वो मुकाम हासिल कर लिया है जिस पर कभी सिर्फ आदमी दिखाई देते थे। हालांकि ऐसा ही नजारा फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिलता है जहां मशहूर एक्टर्स की पत्नियों ने भी वैसा ही मुकाम हासिल किया है। इन्होंने अपने पति की शोहरत के बिना अपना कैरियर बनाया और उसे सफल बनाया। अपनी-अपनी फील्‍ड में यह अपने दम पर काम कर रही हैं। चलिए आपको इन स्टार पत्नियों के बारे में बताते हैं। 
गौरी खान 
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान एक  इंटिरियर डिजाइनर हैं। इंटिरियर्स को लेकर जो प्यार गौरी खान का है उससे हम सब वाकिफ हैं। लेकिन हमेशा उनके लिए परिवार पहले है। बता दें कि जब गौरी खान के बच्चे बड़े हो गए थे तब उन्होंने अपने कैरियर को अहमियत दी। वरुण धवन और रणबीर कपूर के घरों और बड़े ऑफिसों को उन्होंने डिजाइन किया हुआ है। 
ट्विंकल खन्‍ना
फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना भी इंटिरियर डिजाइनर और कैंडल बिजनस हैं। हालांकि अपने चुटीले न्‍यूजपेपर्स के कॉलम्‍स से भी ट्विंकल को जाना जाता है। इसके अलावा वह बुक राइटर भी हैं। उन्होंने तीन बुक लिखी हैं जो सफल रहीं। इतना ही नहीं अपनी वेबसाइट भी उन्‍होंने शुरू की है। 
अमाल सुफिया 
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार दुलकर सलमान की पत्नी अमाल सुफिया एक  आर्किटेक्‍ट हैं। दोनों की अरेंज मैरेज हुई थी। हालांकि दुलकर सलमान की पत्नी अमाल सुफिया को लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है। 
सुनीता कपूर 
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटियों सोनम कपूर और रिया कपूर को उनके बेहतरीन फैशन सेंस के लिए भी जाना जाता है। दरअसल यह खूबी उनमें उनकी मां सुनीता कपूर से मिली है। सुनीता ने अपना कैरियर जूलरी लाइन में बनाया है। तमाम रॉयल लोग उनके जूलरी आइटम्‍स को पहनते हैं और इनमें कई सेलेब्स के नाम भी शामिल हैं। 
माना शेट्टी 
फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सुनील शेट्टी ने एक्टिंग के साथ बिजनेस में भी सफलता हासिल की है। सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी भी एक बेहतरीन बिजनेस वूमेन हैं। उनका फर्निशिंग का बिजनस है। कई हाई प्रोफाइल क्‍लाइंट्स उनके पास हैं। 
प्रिया रूंचाल 
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की पत्‍नी प्रिया एक फाइनैंशल ऐनालिस्‍ट और इन्‍वेस्‍टमेंट बैंकर हैं। वह यूनाइटेड स्‍टेट्स में काम भारत आने से पहले करती थीं। अब आप सोच सकते हैं कि जॉन के शानदार  इन्‍वेस्‍टमेंट पोर्टफोलियो के पीछे किसका हाथ है। 
सुजैन खान 
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का तलाक सुजैन खान से हो गया है लेकिन अपने बच्चों की परवरिश वह साथ में कर रहे हैं। जब लॉकडाउन हुआ था तो वह ऋतिक के पास बच्चों के साथ चली गयी थी। सुजैन खान एक इंटिरियर डिजाइनर हैं और उनका अपना इंटिरियर डिजाइन फर्म है जो बहुत सफल है। यूएस से सुजैन ने इसमें पढ़ाई की थी। इंटिरियर डिजाइनर सुजैन की मां जरीन भी हैं और वहीं उनकी बहन सिमोन का भी अपना एक फर्नीचर स्‍टोर है।

Desk Team