दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुए करीब डेढ़ महीना हो गया है,लेकिन फैन्स अभी भी उनकी अचानक आत्महत्या कर लेने को लेकर काफी इमोशनल है। ऐसा इसलिए हाल ही में उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ के डेटा से यह साबित हो गया है। जी हां भले ही फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ऑनलाइन रिलीज किया गया है,लेकिन इंडिपेंडेंट ट्रैंकिंग फर्म का कहना है कि यह फिल्म रिलीज होने के बाद 9 करोड़ 50 लाख लोगों ने केवल 24 घंटे के अंदर देखी है। अगर ऐसा है तो यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग होती।

इस वेब सीरीज से ज्यादा देखी गई दिल बेचारा
एक रिपोर्ट की मानें तो ओमेक्स मीडिया का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ को मशहूर वेब सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ से भी ज्यादा बार देखा गया है। ये आलम तब है जब ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ का पहले से पहले से फैन बेस था जबकि ‘दिल बेचारा’ को किसी तरह प्रमोट नहीं किया गया था। वैसे अब इतना बड़ा आंकड़ा देखने के बाद कहा जा सकता है कि सुशांत के फैन्स इसे एक साथ देखने का फैसला किया होगा।

वैसे इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है यदि यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती तो अगर औसतन 100 रुपये की भी टिकट मानी जाए तो इसका बिजनस की ओपनिंग डे पर 950 करोड़ रुपये का होता। जबकि पीवीआर सिनेमा का एवरेज टिकट रेट 207 रुपये है। अगर इस हिसाब से देखा जाए तो बॉक्स ऑफिस पर ‘दिल बेचारा’ का ओपनिंग डे 2 हजार करोड़ रुपये के आसपास का होता।

मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ ऑनलाइन रिलीज की गई है। इस बीच खास बात यह है एक्टर की इस फिल्म को नॉन सब्सक्राइबर भी देख सकते हैं। यानी फिल्म हर किसी के लिए फ्री ऑनलाइन देख सकता है। फिल्म में सुशांत के साथ संजना सांघी के साथ जबरजस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है।


Download Android App
Download iOS App



