पोंगल के मौके पर कीर्ति सुरेश के इस साड़ी लुक से आइडिया लें, एक्ट्रेस ने पारंपरिक कसावु साड़ी पहनी है, जिसमें आइवरी कलर कपड़े में गोल्डन धागों की बुनाई से डिजाइन बनाया जाता है
केरल में कसावु साड़ी खास पारंपरिक मौकों पर पहनी जाती है, ऐसे में आप पोंगल के मौके पर इसे अपनी विश लिस्ट में शामिल कर सकती हैं
कीर्ति सुरेश का ये साड़ी लुक पोंगल का ही है. एक्ट्रेस ने यलो कलर की बनारसी साड़ी पहनी है, हैंडलूम साड़ियां त्योहार से लेकर शादी तक में बेहतरीन लुक देती हैं
इस पोंगल फेस्टिवल के लिए आप पीले रंग की बनारसी साड़ी ले सकती हैं
पोंगल पर कीर्ति सुरेश के इस लुक से भी इंस्पिरेशन ली जा सकती है, एक्ट्रेस ने पिंक कलर की साड़ी पहनी है जिसके बॉर्डर पर खूबसूरत जरी का काम किया गया है
कीर्ति सुरेश ने साथ में हैवी एंब्रॉयडरी वाला मैचिंग ब्लाउज कैरी किया है, बालों में गजरा और गोल्डन ज्वेलरी से लुक को फिनिस टच दिया गया है
पोंगल के लिए कीर्ति सुरेश का ये लुक भी बढ़िया लगेगा, रॉयल ब्लू कलर की बनारसी साड़ी में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही हैं
उन्होंने हाफ स्लीव ब्लाउज पेयर किया है और फ्री पल्ले में साड़ी ड्रेप की है, स्टोन ज्वेलरी के साथ सिंपल हेयर बन बनाया है, जिसे गजरे से डेकोरेट किया है
हाथों में गोल्डन कंगन उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं
कीर्ति सुरेश ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी है और साथ में वाइट कलर का ब्लाउज पेयर किया है, जिसपर गोल्डन एंब्रॉयडरी की गई है
एक्ट्रेस ने गोल्डन जड़ाऊ नेकलेस के साथ झुमके पहने हैं, ज्वेलरी में पर्ल की लटकन भी हैं जो खूबसूरत लग रही हैं


Download Android App
Download iOS App














