Gia Manek wedding : शादी के बंधन में बंधी टीवी की ‘गोपी बहू’ Gia Manek, बॉयफ्रेंड संग की सीक्रेट मैरिज

Summary :

Gia Manek wedding: टीवी की दुनिया में हमेशा अपनी मासूम और सरल स्वभाव से दर्शकों का दिल जीतने वाली जिया मानेक अब जिंदगी के नए सफर की शुरुआत कर चुकी हैं। ‘साथ निभाना साथिया’ की गोपी बहू यानी जिया ने 21 अगस्त को एक्टर वरुण जैन के साथ सात फेरे लिए। इस शादी की तस्वीरें सामने आते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। जिया ने अपनी शादी की तस्वीरें खुद सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया है। शादी को निजी रखते हुए सिर्फ परिवारों और कुछ करीबी दोस्तों…

Gia Manek wedding: टीवी की दुनिया में हमेशा अपनी मासूम और सरल स्वभाव से दर्शकों का दिल जीतने वाली जिया मानेक अब जिंदगी के नए सफर की शुरुआत कर चुकी हैं। ‘साथ निभाना साथिया’ की गोपी बहू यानी जिया ने 21 अगस्त को एक्टर वरुण जैन के साथ सात फेरे लिए। इस शादी की तस्वीरें सामने आते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। जिया ने अपनी शादी की तस्वीरें खुद सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया है। शादी को निजी रखते हुए सिर्फ परिवारों और कुछ करीबी दोस्तों को शामिल किया गया।

‘गोपी बहू’ ने शेयर की खास पोस्ट

पोस्ट के कैप्शन में जिया ने लिखा, ‘ईश्वर और गुरु की कृपा और ढेर सारे प्यार के साथ, हम हमेशा के लिए एक हो गए हैं। हाथ में हाथ डाले, दिल से दिल मिलाते हुए। हम दो दोस्त थे, आज हम पति-पत्नी हैं। अपने सभी प्रियजनों के प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हैं जिन्होंने इस दिन को इतना खास बनाया। श्रीमान और श्रीमती जिया और वरुण के रूप में जीवन भर की हंसी, रोमांच, यादों और साथ के लिए शुभकामनाएं।’ इस खास मौके पर जिया मस्टर्ड येलो रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं, जो उनके आकर्षक लुक को और भी निखार रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gia Manek (@gia_manek)

हुआ अनोखा विवाह

जिया मानेक ने टीवी एक्टर वरुण जैन के साथ शादी रचाई है। यह शादी भूत शुद्धि विवाह की परंपरा के तहत हुई है, जो भारत की सबसे प्राचीन और खास शादी की पद्धतियों में से एक मानी जाती है। इस विधि में शरीर में मौजूद पांच तत्वों को संतुलित करने पर जोर दिया जाता है ताकि दंपति की जिंदगी खुशहाल और समृद्ध हो। जिया और वरुण ने इस पवित्र परंपरा का पालन करते हुए शादी की है, जो उनकी जीवन की नई शुरुआत को और भी खास बनाती है।

साड़ी में सुन्दर लगी एक्ट्रेस

फोटो में जिया को गोल्डन साड़ी में देखा गया. इसी के साथ उन्होंने टेंपल जूलरी पहनी थी. मांग टीका, हैवी नेकलेस और कमरबंद, झुमके के साथ उन्होंने लाल चूड़ियां पहनी थी गजरे से उन्होंने हेयरस्टाइल कंप्लीट की। दुल्हन बनी जिया मानेक बहुत खुश और खूबसूरत नजर आईं।

Gia Manek Wedding
Gia Manek Wedding

वरुण जैन कौन हैं?

वरुण जैन एक जाने-माने टेलीविजन अभिनेता हैं, जिन्होंने हिट शो ‘दीया और बाती हम’ में ‘मोहित अरुण राठी’ के किरदार से खूब लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद उन्होंने कई अन्य टीवी सीरियल्स जैसे ‘मेरे अंगने में’, ‘पहरेदार पिया की’, ‘जमाई 2.0’ आदि में भी अपनी छाप छोड़ी है। वरुण की एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें इंडस्ट्री में एक विश्वसनीय कलाकार बना दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varunn Jain (@varunnjain)

फैंस ने दी ढेरों शुभकामनाएं

जैसे ही शादी की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर जिया और वरुण की जोड़ी ट्रेंड करने लगी। फैंस ने उन्हें आशीर्वाद और शुभकामनाओं से भर दिया। टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी इस नई जोड़ी को उज्ज्वल भविष्य की दुआएं दीं।

Gia Manek Wedding
Gia Manek Wedding

Gia Manek वर्क फरंट

जिया मानेक लंबे समय से चल रहे टेलीविजन धारावाहिक साथ निभाना साथिया में गोपी बहू के किरदार से मशहूर हुईं, जिससे उन्हें बड़ी संख्या में प्रशंसक मिले। उनके पति वरुण जैन, दीया और बाती हम में मोहित राठी के किरदार के लिए जाने जाते हैं। वही साथिया के अलावा, जिया जीनी और जूजू और तेरा मेरा साथ रहे जैसे अन्य प्रसिद्ध धारावाहिकों का भी हिस्सा रही हैं। उन्होंने 2012 में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 5 में भी भाग लिया और 2014 में बॉक्स क्रिकेट लीग सीज़न 1 का हिस्सा रहीं। टेलीविजन में आने से पहले, जिया ने 2010 की बॉलीवुड फिल्म ना घर के ना घाट के में एक भूमिका निभाई थी।

Also Read: Latest OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज़ होंगे ये धमाकेदार शो और मूवीज, देखिये लिस्ट

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।