Elon Musk के लीडरशिप में ट्विटर छोड़ रहे हॉलीवुड सेलेब्स, Gigi Hadid ने अकाउंट डीएक्टिवेट कर कह दी ये बात

Summary :

एलन मस्क ने इन बदलावों की जानकारी ट्वीट करके ही दी है। मस्क के कई फैसलों पर विरोध भी जताया जा रहा है। आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स भी ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस और मस्क की एक्स गर्लफ्रेंड एंबर हर्ड ने अपना ट्वीटर अकाउंट डीलीट कर दिया है। अब इस लिस्ट में कई हॉलीवुड सेलिब्रिटी का नाम आ गया हैे जिसमें फेमस मॉडल गीगी हदीद और टीवी होस्ट व्हूपी गोल्डबर्ग भी शामिल है।

हाल ही में एलन मस्क ने ट्विटर का पूर्ण रुप से अधिग्रहण कर लिया है। एलन मस्क के अधिग्रहण के बाद ट्विटर में कई बदलाव किए गए हैं। एलन मस्क ने इन बदलावों की जानकारी ट्वीट करके ही दी है। मस्क के कई फैसलों पर विरोध भी जताया जा रहा है। आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स भी ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस और मस्क की एक्स गर्लफ्रेंड एंबर हर्ड ने अपना ट्वीटर अकाउंट डीलीट कर दिया है। अब इस लिस्ट में कई हॉलीवुड सेलिब्रिटी का नाम आ गया हैे जिसमें फेमस मॉडल गीगी हदीद और टीवी होस्ट व्हूपी गोल्डबर्ग भी शामिल है। 
एक मीडिया एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार मशहूर टीवी होस्ट व्हूपी गोल्डबर्ग ने ट्विटर को छोड़ने का एलान अपने टॉक शो में किया है। बता दें कि व्हूपी गोल्डबर्ग का द व्यू नाम का खुद का टॉक शो आता है। जो काफी मशहूर भी है। व्हूपी गोल्डबर्ग ने ट्विटर को छोड़ने का ऐलान शो के क्लिप को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर शेयर कर किया है। 
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोल्डबर्ग ने ट्विटर को छोड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि मस्क के मालिक बनने के बाद से ट्विटर मेस हो गया है। उन्होंने कहा कि मैं ट्विटर छोड़ रही हूं, क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि यहां बहुत गंदगी है। यहां कुछ लोगों को उनके खराब नजरिए की वजह से ब्लॉक किया गया था लेकिन अब वो लोग वापस आने लगे हैं, जिससे में थक गयी हूं। इसलिए मैं अभी जा रही हूं। जब कुछ वक्त बाद ठीक लगेगा तो हो सकता है, लौट आऊं। 
आपको बता दें कि इससे पहले मशहूर मॉडल गीगी हदीद ने भी ट्विटर को छोड़ने का ऐलान किया था। गीगी ने भी ट्वीट करते हुए कहा किनई लीडरशिप आने के बाद से ट्विटर पर नफरत और कट्टरता बढ़ रही है। यह वो जगह नहीं रही, जहां मैं रहना चाहती हूं। इसके साथ ही गीगी ने अपने फैंस से माफी मांगते हुए कहा- सिर्फ अपने फैंस से माफी चाहूंगी, जो लगभग एक दशक से ट्विटर के जरिए मुझसे जुड़े हुए थे। मुझे नहीं लगता कि यह सभी के लिए सुरक्षित जगह है और नुकसान से ज्यादा फायदा देगा। 

Desk Team