परेश रावल की पत्नी स्वरूप रावल ग्लोबल टीचर पुरस्कार के 10 विजेताओं में शामिल

Summary :

स्वरूप रावल भारत में विभिन्न वर्गों के बच्चों तक पहुंचने के लिए शिक्षण के अनूठे तरीकों का इस्तेमाल करने के लिए ग्लोबल टीचर पुरस्कार के शीर्ष में शामिल हैं।

भारतीय अभिनेत्री और जीवन कौशल शिक्षिका स्वरूप रावल भारत में समाज के विभिन्न वर्गों के बच्चों तक पहुंचने के लिए शिक्षण के अनूठे तरीकों का इस्तेमाल करने के लिए दस लाख डॉलर के वर्की फाउंडेशन ग्लोबल टीचर पुरस्कार के शीर्ष 10 विजेताओं में शामिल किया गया हैं।

स्वरूप रावल

इस पुरस्कार के लिए 179 देशों से 10,000 नामांकन और आवेदन आए थे जिसमें से गुजरात में लवाड प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने वाली रावल को चुना गया। इस पुरस्कार की घोषणा अगले महीने दुबई में ग्लोबल एजुकेशन एंड स्किल्स फोरम (जीईएसएफ) में की जाएगी।

स्वरूप रावल

रावल ने घोषणा के जवाब में कहा, ‘‘यह इस बात को पुख्ता करता है कि कुछ खास लोग शिक्षकों द्वारा किए जा रहे काम को पहचान रहे हैं।’’

स्वरूप रावल

उन्होंने कहा, ‘‘दुनियाभर में शिक्षा की चुनौती के पैमाने को देखते हुए मेरा मानना है कि शिक्षा में किया गया हर प्रयास पहचानना चाहिए और इसलिए मैं अपने साथी शिक्षकों को बधाई देती हूं।’’

स्वरूप रावल

पूर्व मिस इंडिया और अभिनेता परेश रावल की पत्नी स्वरूप रावल ने कहा कि वह दो लक्ष्यों को हासिल करने के लिए शिक्षिका बनी थी, पहला जीवन कौशल शिक्षा के जरिए बच्चों को अधिक लचीला बनाना और शिक्षा के नए तरीकों को पेश करना।

स्वरूप रावल

स्वरूप रावल ने कहा, ‘‘मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे जीवन कौशल के साथ सक्षम बनें। ना केवल उन्हें लचीला बनाने के लिए बल्कि भावनात्मक रूप से सशक्त बनाने के लिए भी। मैं सभी वर्गों के, सभी बच्चों के लिए, सभी स्कूलों में जीवन कौशल शिक्षा चाहती हूं।’’

स्वरूप रावल

ब्रिटेन स्थित वर्की फाउंडेशन के भारतीय मूल के उद्यमी संस्थापक सन्नी वर्की ने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि उनकी कहानी उन लोगों को प्रेरित करेगी जो शिक्षण के पेशे में आना चाहते हैं और साथ ही भारत और दुनियाभर में हर दिन शिक्षकों के अद्भुत काम पर प्रकाश डालेगी।’’

यूट्यूब स्टार अमित भड़ाना ने छूआ कामयाबी का एक और शिखर, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से हुए सम्मानित

Desk Team