Gold Kangan Designs: 22 कैरेट सोने में बन जाएंगे ये अनोखे कंगन डिजाइन, कलाई देखकर पड़ोसनें भी करेगी आपकी तारीफ

Gold Kangan Designs( Source: Social Media)

Gold Kangan Designs: हर महिला को गहनों का बहुत शौक होता है। किसी को सिल्वर तो किसी को गोल्ड जूलरी पहनना पसंद होता है। हर कोई आज के वक्त में गोल्ड में इंवेस्ट करना चाहता है। बहुत सी महिलाओं को सोने के गहने पहनने का मन तो करता है, लेकिन बजट की वजह से वो अपने इस शौक को पूरा नहीं कर पातीं। आज हम आपके लिए कुछ गोल्ड कंगन के डिज़ाइन लाए है, जिनको आप हर फंक्शन, त्योहार में पहन सकते है।

Gold Kangan Designs: 22 कैरेट सोने में बन जाएंगे ये अनोखे कंगन डिजाइन

1. Leaf Gold Kangan Designs

Gold Kangan Designs
Gold Kangan Designs( Source: Social Media)

आप अपने लिए कुछ क्लासी और यूनिक डिजाइन वाला कंगन बनवाना चाहती हैं, तो आपको इस पत्ती वाले डिजाइन पर एक नजर जरूर डालनी चाहिए। ये काफी नया और अलग डिजाइन है। इसे आप अपने डेली वियर के अलावा स्पेशल ओकेजन पर भी स्टाइल कर सकती हैं। इसे आप 1 तोले सोने से रेडी करवा सकती हैं।

2. Rose Design Kangan 

Gold Kangan Designs( Source: Social Media)
Gold Kangan Designs( Source: Social Media)

अगर आपको फूलों वाले डिजाइन से प्यार है, तो आपको अपने ज्वैलर से इस डिजाइन को जरूर कस्टमाइज करवाना चाहिए। इस रोज डिजाइन को आप अपने स्पेशल आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं। शादी या किसी पार्टी में ये डिजाइन पहनकर निकलेंगी, तो हर कोई आपके हाथ ही देखता रह जाएगा। आपके पतिदेव की नजर भी आपकी खूबसूरत कलाइयों से हटेगी ही नहीं।

3. Peacock Design Kangan 

Gold Kangan Designs( Source: Social Media)
Gold Kangan Designs( Source: Social Media)

हर महिला अपने गहनों को सबसे यूनिक बनवाना चाहती है। आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपको डांसिंग पीकॉक डिजाइन वाले इस गोल्ड कंगन को जरूर ट्राई करना चाहिए। इसे पहनकर आपके हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लग जाएंगे। ये आपको बहुत ही रॉयल फील देगा।

4. Floral Design Kangan 

Gold Kangan Designs( Source: Social Media)
Gold Kangan Designs( Source: Social Media)

आजकल मार्केट में फ्लोरल बेल डिजाइन वाले कंगन खूब ट्रेंड में हैं। अगर आप अपने हाथों को अपने सजना के लिए सजाना चाहती हैं, तो आपके कलेक्शन में गोल्ड कंगन का ये डिजाइन तो जरूर होना चाहिए। इसे आपके हाथों में देखकर आपके सजना जी भी आपकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थकेंगे और आपकी च्वाइस की दात देंगे।

5. Jaal Design Kangan

Gold Kangan Designs( Source: Social Media)
 Gold Kangan Designs( Source: Social Media)

अगर आपका बजट कम है और आप केवल 4-5  ग्राम गोल्ड में अपने लिए कंगन बनवाने के बारे में सोच रही हैं, तो आपको अपने पतिदेव को ये डिजाइन दिखा देना चाहिए। ये जाल फूल डिजाइन आपके बजट में ही तैयार हो जाएगा। इसका डिजाइन देखने में भी काफी यूनिक और क्लासी है। इसे पहनकर आप एस्थेटिक फील करेंगी।

Also Read: Rose Day Rose Shape Earrings Designs: रोज डे पर पहनने के लिए चुनें स्पेशल फ्लोरल इयररिंग, बढ़ जाएंगी चेहरे की खूबसूरती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।