बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल एक बार दोबार से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। सबसे खास बात यह है कि वह अपने परिवार प्रोडक्शन की ही फिल्म में दिखेगीं। फिल्म का नाम है ईला अजय देवगन के प्रोडक्शन की फिल्म ईला का निर्र्दशन प्रदीप सरकार करने जा रहे हैं।
बता दें कि यह फिल्म आनंद गांधी के गुजराती प्ले बेटा कागड़ो पर आधारित है। वैसे कहा तो यह जा रहा है कि इस फिल्म में काजोल एक सिंगल मदर का किरदार निभाएंगी।
अगर फिल्म की कहानी की बात की जाए तो ये एक मां और बेटे के बीच के रिश्ते की स्टोरी है जो सभी के दिल को छू जाएगी। इन दिनों प्रदीप फिल्म के डायलॉग्स पर भी काम कर रहे हैं।
प्रदीप सरकार वही निर्देशक हैं जिन्होंने ‘परिणीता’ जैसी शानदार फिल्म का निर्देशन किया था। एक इंटरव्यू के दौरान प्रदीप सरकार ने बताया कि,’ यह फिल्म ‘परिणीता’ से बिल्कुल अलग होगी। इस रोल के लिए काजोल बिल्कुल परफेक्ट हैं। काजोल का चार्म और उनकी एक्टिंग को हमने कई बार देखा भी है।’
आपको बता दें कि काजोल और अजय देवगन की जोड़ी ने 90 वें दशक में एक के बाद कई हिट फिल्में बॉलीवुड में दी हैं। और इन्होंने अपना खूब नाम कमाया है।
इस जोड़े ने फिल्म हलचल,गुंडराज,प्यार तो होना ही था दिल क्या करे, राजू चाचा जैसी कई शानदार फिल्में करके यह साबित कर दिया था कि यह जोड़ा जितना ऑफस्क्रीन मशहूर है उतना ही यह ऑनस्क्रीन भी फेमस है।
काजोल की आखिरी फिल्म 2010 में दिखाई थी वी आर फैमिली में सिंगल मदल का रोल निभाते हुए दिखाई दी थी।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App









