श्रीदेवी का आखिरी डांस वीडियो सोशल मीडिया हो रहा है वायरल

Summary :

NULL

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार रात को दुबई में निधन हो गया है। श्रीदेवी अपने पूरे परिवार के साथ दुबई में एक फैमिली वेडिंग में गई हुई थीं।

परिवार की खबरों की मानें तो यह बताया जा रहा है कि श्रीदेवी की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई थी। श्रीदेवी की मौत के बाद सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि पूरे देश में शोक की लहर हैै। श्रीदेवी के निधन के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के साथ फैमिली फंक्शन में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ शादी में गईं थीं। यह शादी बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की थी जिसमें पूरा कपूर परिवार पहुंचा था।

Sridevi One Last Hug With Hubby Boney Kapoor ? #Rip #Sridevi #KhabriBhai

A post shared by KhabriBhai (@khabribhai) on

इस वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि बोनी कपूर श्रीदेवी के साथ ताल से ताल मिला कर डांस कर रहे हैं।

यह शादी 20 फरवरी को दुबई में हुई थी और किसी ने यह सोचा भी नहीं था कि श्रीदेवी का यह डांस उनकी पूरी फैमिली के साथ आखिरी डांस होगा।

श्रीदेवी के पसंदीदा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी शादी की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि यह आखिरी तस्वीर है।

श्रीदेवी के निधन से पूरा बॉलीवुड सदमें में है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर श्रीदेवी के निधन के बाद कई उनकी अनदेखी तस्वीरें टें्रड हो रही हैं। उन तस्वीरों में श्रीदेवी के बचपन की कई तस्वीरें हैं।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे

Desk Team