खतरे में Gori Nagori की जान, डांसर और उनकी टीम पर हुआ जानलेवा हमला, पुलिस ने नहीं की कोई मदद

Summary :

बिग बॉस 16 फेम गोरी नागोरी के साथ हाल ही में एक भयानक हादसा हुआ है। ‘राजस्थान की शकीरा’ के नाम मशहूर गोरी नागोरी पर हाल ही में किसी ने जानलेवा हमला कर दिया जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

बिग बॉस 16 फेम गोरी नागोरी के साथ हाल ही में एक भयानक हादसा हुआ है। ‘राजस्थान की शकीरा’ के नाम मशहूर गोरी नागोरी पर हाल ही में किसी ने जानलेवा हमला कर दिया जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं जिनकी हालत काफी खराब लग रही है। आपको बता दें, ये पूरी जानकारी खुद गोरी नागोरी के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की गई है। 
दरअसल, गोरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपने फैंस के साथ अपने डांस वीडियो नहीं बल्कि अपने साथ हुए इस हादसे का वीडियो शेयर किया जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। गौरी ने अपने इस वीडियो में बताया है कि उन पर 22 मई को उनके ब्रदर इन लॉ ने हमला किया था।
डांसर ने वीडियो में बताया है कि कैसे 22 मई को जब वो अपनी बहन की शादी के लिए अजमेर के किशनगढ़ पहुंची तो उन पर और उनकी टीम पर उनके ब्रदर इन लॉ और उसके दोस्तों ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया है कि जब वो इसकी शिकायत करने पुलिस के पास गई तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने सेल्फी लेकर उन्हें वापस भेज दिया और शिकायत दर्ज नहीं की।

आपको बता दें, गोरी ने अपनी इंस्टा पर जो वीडियो पोस्ट किया है उसमे कुछ लोग कुर्सियों को उठाकर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए गोरी ने लिखा, ‘हेलो दोस्तों मैं आपकी गोरी और आज जो मेरे साथ हुआ ऐसा किसी के साथ ना हो तो इसी के कारण मैं ये वीडियो अपलोड कर रही हूं। दोस्तों 22 मई को मेरी बहन की शादी थी जैसे कि मैं Merta सिटी रहती हूं और मेरे फादर और भाई नहीं है, तो मेरा एक बड़ा जीजा जावेद हुसैन है। जिन्होंने बोला कि आप शादी को किशनगढ़ में कर लो मैं सारा इंतजाम करा दूंगा, तो मैंने उनके कहने पर किशनगढ़ शादी करी और मुझे नहीं पता था कि इनकी ये सारी साजिश है। उन्होंने किशनगढ़ बुलाया और मुझ पर और मेरी टीम पर बहुत ज्यादा बुरी तरह से मेरी जीजू और उनके दोस्त भाई इन सब ने हमला करा। 

गोरी ने आगे लिखा, “और मैं कंप्लेंट गई कराने तो पुलिस वालों ने मेरी कंप्लेंट नहीं ली। बोला कि घर का मामला है घर में निपटा लो और पुलिस वालों ने मुझे बहुत देर तक बिठाए रखा और बोला की सेल्फी लो। मैं एक अकेली लड़की हूं घर में और मेरी मां है और हमें इन सब लोगों से खतरा है। अगर मेरी जान को कुछ भी होता है, मुझे मेरी मा मेरी टीम को कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार यह लोग होंगे जिनके वीडियो में मैंने नाम लिए हैं। और मैं बस यही दरकाश करूंगी राजस्थान के लोगों से मुझे सपोर्ट करें। मैं यही चाहूंगी राजस्थान सरकार से सर अशोक गहलोत जी और सचिन पायलट जी से कि मुझे सपोर्ट करें और जल्द से जल्द न्याय दिलाए और जिसकी गलती है उसको सजा मिले। मेरी जान को खतरा है राजस्थान सरकार।”

Desk Team