सरकार ने अस्पतालों में दो अक्तूबर को टॉयलेट : एक प्रेम कथा का प्रदर्शन करने को कहा

Summary :

NULL

नयी दिल्ली : खुले में शौच के चलन के खिलाफ जागरऊकता लाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी अस्पतालों से दो अक्तूबर को केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तीन साल पूरे होने के मौके पर अभिनेता अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म टॉयलेट : एक प्रेम कथा का प्रदर्शन करने को कहा है। राज्य सरकारों से भी उनके अस्पतालों में ऐसा करने को कहा गया है। यह पहल देशभर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए चल रहे केंद्र के स्वच्छता ही सेवा अभियान का हिस्सा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य खुले में शौच के चलन के बारे में लोगों की सोच बदलना और उन्हें अपने घरों में शौचालय बनाने के लिए प्रोत्साहित करना भी है।

मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी अस्पतालों से तो फिल्म के प्रदर्शन के लिए कहा ही है, साथ ही सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उनके स्वामित्व वाले स्वास्थ्य केंद्रों में फिल्म की स्क्रीनिंग की जाए। अधिकारी ने कहा, फिल्म की स्क्रीनिंग अनिवार्य नहीं है। राज्य इस बात के लिए स्वतंत्र हैं कि इस आदेश को लागू करना है या नहीं। मंत्रालय ने पत्र के साथ केंद्र सरकार के 20 अस्पतालों की सूची भी भेजी है जिन्होंने अपने परिसरों में स्वच्छता के मामले में मानक स्थापित किये हैं।

Desk Team