विख्यात पंजाबी गायक गुरदास ने विराट कोहली और अुनष्का शर्मा को दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी। मान ने दोनों के रिसेप्शन पर ‘सजना वे सजना’ नामक गीत गाया था। मान ने पोस्ट किया, ‘मैं उन पर प्यार बरसाने आया था लेकिन उन्होंने मुझ पर प्यार बरसाया। मैं अपने दिल से दोनों को शुभकामनाएं देता हूं कि भगवान इन्हें सभी प्रकार की नकारात्मकता से बचा कर रखे। आप दोनों की उम्र लंबी हो, विराट और अनुष्का।’ क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी और दोनों ने गुरुवार को ताज पैलेस पर रिसेप्शन पार्टी दी थी। इस जोड़ी का एक और रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



