नच बलिये और बिग बॉस की प्रतिभागी मोनालिसा इन दिनों पाकिस्तान में जयश्रीराम को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, मोनालिसा जल्द ही भोजपुरी फिल्म पाकिस्तान में जयश्रीराम में नजर आने वाली हैं, जिसकी इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। बता दें कि पाकिस्तान में जयश्रीराम एक्शन और रोमांस से भरपूर अन्य भोजपुरी फिल्मों से बिल्कुल अलग है।
इस फिल्म में मोनालिसा के साथ अभिनेता विक्रांत सिंह भी नजर आएंगे, जो फिल्म में बजरंग बली के बहुत बड़े भक्त हैं। उनसे मोनालिसा की मुलाकात होती है और प्यार हो जाता है। लेकिन इसी बीच वे किसी काम से पाकिस्तान जाते हैं और वहां जाकर क्या होता है यह फिल्म में देखना बड़ा दिलचस्प होगा।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



