एक पिता के लिए उसकी बेटी दुनिया का सबसे बेहतरीन तोहफा होता है। आम परिवार से लेकर सेलेब्स फैमिली तक हमने कई पिता और बेटी की ऐसी जोड़ी देखी है, जो एक दूसरे पर अपनी जान छिड़कती दिख जाती हैं। इसी लिस्ट में एक और नया नाम शामिल हो गया है और वो किसी और का नहीं बल्कि गुरमीत चौधरी हैं।

पिछले महीने हुआ बेटी का जन्म
अभिनेत्री देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी 3 अप्रैल 2022 को माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है। बेटी के जन्म के बाद से एक्टर बेहद खुश हैं और उन्होंने अपनी इसी खुशी को उन्होंने एक बेहद क्यूट तस्वीर पोस्ट कर जाहिर की है। इस तस्वीर में गुरमीत को अस्पताल की ड्रेस पहने देखा जा सकता है, उनकी पीठ पर लिखा है ‘सुपर डैड’। इस तस्वीर को साझा कर एक्टर ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, वह क्षण जब यह सब शुरू हुआ। एक छोटी लड़की ने इस सुपर डैड को जन्म दिया।

एक्टर ने शेयर की बेहद क्यूट फोटो
रविवार को गुरमीत चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी नन्ही परी लियाना चौधरी संग एक बेहद मनमोहक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में लियाना बेड पर लेटी हुई हैं और गुरमीत अपनी लाडली बेटी को एकटक निहारते दिखाई दे रहे हैं। लियाना को बेबी पिंक कलर की ड्रेस में देखा जा सकता है, जबकि गुरमीत ब्लैक टी-शर्ट में हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं।
अपनी इस फोटो में एक्टर बताते हैं कि वह अपनी बेटी को घंटों, दिनों और मिनटों तक देखते रह सकते हैं। इसके साथ गुरमीत इसके कैप्शन में लिखते हैं, कुछ इस तरह मेरे रविवार दिखता है और हर दिन। मैं उसे घंटों, दिनों और मिनटों तक देखता रह सकता हूं। @lianna_choudhary #liannachoudhary #gurmeetchoudhary #sundayfunday #sundayvibes”।
वहीं इससे पहले बीती 27 अप्रैल 2022 को गुरमीत चौधरी ने अपनी बेटी के साथ पहला डांस करते हुए वीडियो पोस्ट की थी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर अपनी बेटी को गोद में उठाए झूम रहे हैं।



Download Android App
Download iOS App



