‘अरे कोई एम्बुलेंस बुलाओ…’ भीड़ से Debina को बचाने में लगी मामूली चोट दिखाने पर ट्रोल हुए Gurmeet Choudhary

Summary :

टीवी जगत का फेमस कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी नए साल के सेलिब्रेशन के मौके पर एक इवेंट में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां अपनी वाइफ को भी़ड़ से बचाने के चक्कर में एक्टर का चोट लग गई। जिसे देखने के चक्कर में अब गुरमीत ही ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं।

टेलीविजन जगत में राम-सीता के नाम से मशहूर कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। भले ही दोनों काफी वक्त से किसी टीवी सीरियल में नजर ना आए हो लेकिन इनकी फैन फॉलोइंग पर इसका असर देखन को नहीं मिलता है। वहीं गुरमीत और देबिना के लिए साल 2022 काफी शानदार रहा। कपल ने इसी साल अपनी दोनों बेटियों का स्वागत किया। वहीं उसी जोश के साथ दोनों ने नए साल का भी स्वागत किया। 
 न्यू ईयर के मौके पर देबिना और गुरमीत एक इवेंट में पहुंचे जहां उन्होंने अपने डांस से समां बांधा। फैंस इन दोनों को साथ देखकर काफी खुश हुए। इस इवेंट से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब इसी पार्टी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर एक्टर को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।
सामने आया वीडियो इवेंट की शुरुआत का है। दरअसल, इस स्टार कपल को देखने के लिए वहां काफी भीड़ जमा हो गई। जैसे ही कपल ने इवेंट में एंट्री मारी वैसे ही फैंस की भीड़ ने इन्हें चारों तरफ से घेर लिया। सेल्फी लेने के लिए वहां मौजूद लोगों ने धक्का मुक्की शुरु कर दी। ऐसे में अपनी वाइफ को बचाने के लिए गुरमीत ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इस चक्कर में एक्टर को खुद चोट लग गई। मगर गनीमत ये रही कि एक्टर को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई।
वीडियो में गुरमीत के हाथ पर लगी चोट भी साफ नजर आ रही है। ऐसे में इस वीडियो के सामने आते ही नेटिजन्स अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए एक बार फिर एक्टिव हो गए। जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर की चोटों को लेकर परेशान दिखे, वहीं कुछ लोगों ने गुरमीत को हाथ-पैर पर लगी मामूली चोटें दिखाने को लेकर ट्रोल किया।

वीडियो पर एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा- कौन-सा ज्यादा लग गया है इतना तो हम लोगों को लगता रहता है। दूसरे यूजर ने लिखा- ओएमजी कितनी ज्यादा चोट है, इमरजेंसी में लेके जाओ इसको कोई यार! तीसरे यूजर ने लिखा-अरे कोई एम्बुलेंस बुलाओ इतनी चोट लगी है तो बेचेरे को। वहीं गुरमीत के इस चेस्चर की तारीफ करते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा- “वाह!! कितना कमाल आदमी है।
आपको बता दें कि गुरमीत और देबिना की मुलाकात साल 2008 में टीवी के फेमस शो रामायण के सेट पर हुई थी। दोनों ने शो में राम और सीता का किरदार निभाया था। यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई और फिर साल 2011 में ये कपल सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे का हो गया। वहीं साल 2022 में ही कपल की दुनिया में दो बेटी ने कदम रखा है।

Desk Team