इस गाने में एक साथ नज़र आएंगे Guru Randhawa और अमेरिकन रैपर पिटबुल

Summary :

भारत में सबसे ज्यादा यूट्यूब में देखे जाने वाले पंजाबी सिंगर Guru Randhawa और ग्लोबल सेंसेशन पिटबुल को टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार

भारत में सबसे ज्यादा यूट्यूब में देखे जाने वाले पंजाबी सिंगर Guru Randhawa और ग्लोबल सेंसेशन पिटबुल को टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार जल्द ही अपने नए गाने स्लोली स्लोली में इन दोनों को एक साथ लेकर आ रहे हैं और ये जल्द ही रिलीज होगा।

इंटरनेशनल म्यूजिक में आ रही है टी-सीरीज

बता दें कि इस गाने के साथ टी-सीरीज इंटरनेशनल म्यूजिक की दुनिया में भी प्रवेश करने केलिए तैयार है जिसमें पिटबुल के साथ टी-सीरीज के सबसे लोकप्रिय कलाकार Guru Randhawa साथ दे रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुरु रंधवा के गाने लाहौर को अब तक 700 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इस गाने में साथ आंएगे Guru Randhawa और पिटबुल

हालांकि इस गाने से जुड़ी जानकारी इसके रिलीज के शेयर की जाएगी, लेकिन अभी की जानकारी के अनुसार स्लोली स्लोली को मियामी की खास लोकेशन पर निर्देशक गिफ्टी की निगरानी में शूट किया जाएगा। इस गाने का म्यूजिक डीजे शैडो दुबई, ब्लैकऑट, रेडमनी और वी द्वारा निर्मित है। दोनों ही सुपर सिंगर की फैन फॉलोइंग को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि हाई एनर्जी से भरपूर यह गाना फैन्स को बहुत पसंद आएगा।

पिटबुल ने इस गाने पर बात करते हुए कहा, ‘हम इंतजार नहीं कर सकते! ‘स्लोली स्लोली’ दुनिया भर में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार है।’ वहीं गुरु कहते हैं, ‘मैं पिटबुल के साथ काम करने के लिए काफी एक्साईटेड हूं और वैसे भी गाना अच्छा बना है। गाने में पिटबुल का साथ एक जादुई स्पिन की तरह रहा है जो इसे एक इंटरनेशनल ट्विस्ट दे रहा है। टी-सीरीज़ दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला चैनल बन रहा है, मुझे लगता है कि यह साथ ग्लोबली, इंडियन म्यूजिक को स्थापित करने में मददगार साबित होगा।’

टी-सीरीज़ के चेयरमैन और प्रबंध निर्देशक, भूषण कुमार ने कहा, ‘ग्लोबल स्तर पर जाने के लिए यह एक बड़ा कदम है, टी-सीरीज़ यूट्यूब जैसे ग्लोबल वीडियो प्लेटफ़ॉर्म पर सबसे अधिक सब्सक्राइब किया गया चैनल बन गया है। मैं दुनिया के इन दो महान कलाकारों के म्यूजिक कॉलेब्रेशन को प्रस्तुत करने के लिए उत्साहित हूं।’

इतने सब्सक्राइबर हैं टी-सीरीज के यूट्यूब पर

यूट्यूब पर टी-सीरीज़ के 71 मिलियन सब्सक्राइबर है जो दुनिया का सबसे बड़े और सबसे अधिक देखे जाने वाला डिजिटल वीडियो मंच है। टी-सीरीज़ ने यूट्यूब पर 2011 में यानी सात साल पहले शुरुवात की थी। एक ऐसा चैनल जिसके पास इंडियन म्यूजिक की भरमार है, उसने कुछ ही समय के अंदर इंडियन एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम को बाधित कर दिया है।

हिंदी संगीत/बॉलीवुड चैनल के अलावा, टी-सीरीज़ के 28 अन्य चैनल है जो उपमहाद्वीप के कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध करवाती है. वहीं एक लीडिंग फिल्म स्टूडियो के रूप में, टी-सीरीज़ ने तुम्हारी सुलू, हिंदी मीडियम, सोनू के टीटू की स्वीटी, रैड, सत्यमेव जयते जैसी सफल और पुरस्कार विजेता फिल्मों का निर्माण किया है। टी-सीरीज अब सालाना आठ से दस फिल्मों का निर्माण करती है।

Desk Team