‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी दुनिया का सबसे फेमस शो है। इस शो को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। ये ही वजह है कि इस शो के किरदार घर-घर में फेमस हैं। इस कॉमेडी शो का ही एक किरदार है रोशन सिंह सोढ़ी, जिसने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ का किस्सा सुनाया है। रोशन सिंह सोढ़ी का असल नाम गुरुचरण सिंह है, जिन्हें इस शो को करने से पहले काफी संघर्ष करना पड़ा और उनकी जिंदगी मुश्किल में बीती। यहां तक की उनके ऊपर बहुत सारा कर्ज भी हो चुका था।
शो में आप सभी ने रोशन सिंह सोढ़ी को दिलचस्प किरदार में देखा होगा। नाटक में वो हमेशा ही पार्टी देने को तैयार रहते हैं। वह अपने बिंदास स्टाइल से शो में जान डाल देते हैं। हालांकि, यह भी सच है कि अब वो इस शो का हिस्सा नहीं है। लेकिन जितने वक्त तक रहे उन्हें दर्शकों ने काफी प्यार दिया और उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया। अब भी रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार की बात आती है, तो दर्शकों के जेहन में गुरुचरण सिंह का ही नाम आता है। वही, गुरुचरण सिंह ने हाल ही में अपने मुंबई आने के किस्से को बताया है।
उन्होंने बताया कि कैसे उनको इस शो का किरदार मिलने से पहले अनेक तरह की समस्याओं से जूझना पड़ा। उनके ऊपर खूब सारा कर्ज हो गया था। इसके बाद उन्हें मजबूरी में मुंबई आना पड़ा। उन्हें कई लोगों का पैसा देना था। लोग उनसे अपना कर्ज लेने के लिए उनके पीछे पड़े हुए थे। इसके बाद जब उनको कुछ समझ नहीं आया और कहीं से आर्थिक मदद नहीं मिली, तो वो मुंबई आ गये। मुंबई आने के छह महीने के अंदर ही उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में रोल मिल गया।
गुरुचरण सिंह इस कॉमेडी शो में शुरुआत से ही जुड़े हुये थे। उनके किरदार को भी काफी पसंद किया जा रहा था। हालांकि, साल 2013 में उन्हें यह कॉमेडी शो छोड़ना पड़ा। इसके बाद दर्शकों की मांग के बाद एक बार फिर गुरुचरण सिंह इस टीवी शो का हिस्सा बने। उन्होंने शो में साल 2014 में वापसी की। इसके बाद से लगातार इस कॉमेडी शो में छह साल तक काम किया और फिर साल 2020 में इस शो को अलविदा कह दिया।


Download Android App
Download iOS App
.jpg)





