Hanuman Ansh Box Office Collection Day 28: बॉक्स ऑफिस पर छाया ‘हनुमान अंश’ का जादू, ताबड़तोड़ कमाई जारी

Summary :

7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई भक्तिपूर्ण ड्रामा फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ी स्लीपर हिट साबित हो चुकी है।

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 28: 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई भक्तिपूर्ण ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ी स्लीपर हिट साबित हो चुकी है। महज 2 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत से कई गुना ज्यादा मुनाफा कमाकर सभी को हैरान कर दिया है। फिल्म अब सफलता के साथ अपने चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है।

28वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 28
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 28( Source: Social Media)

‘हनुमान अंश’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी रही थी और पहले दिन फिल्म ने सिर्फ ₹10 लाख (0.10 करोड़) का कारोबार किया था। लेकिन बेहतरीन माउथ पब्लिसिटी और क्रिटिक्स की तारीफों के दम पर इसकी कमाई में रोजाना जबरदस्त उछाल देखा गया। दूसरे हफ्ते तक आते-आते फिल्म की कमाई लाखों से करोड़ों में पहुंच गई।

तीसरे वीकेंड पर सिंगल डिजिट में कलेक्शन करने के बाद, तीसरे हफ्ते के कलेक्शन ने डबल डिजिट का आंकड़ा पार कर लिया। तीसरे रविवार को फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ ₹12.75 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने अपने 28वें दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹11 करोड़ की कमाई की।

कुल कमाई और रिकॉर्ड्स

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 28( Source: Social Media)
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 28( Source: Social Media)

कुल नेट इंडिया कलेक्शन: ₹73.08 करोड़, कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन: ₹86.20 करोड़। जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उससे उम्मीद है कि यह जल्द ही ₹100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। सिनेमाघरों में अपने एक महीने का सफर पूरा करने की ओर बढ़ रही यह फिल्म पहले ही ऑल-टाइम स्लीपर हिट का टैग हासिल कर चुकी है और अब नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है।

फिल्म के बारे मे

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 28( Source: Social Media)
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 28( Source: Social Media)

‘हनुमान अंश’ नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक प्रसंगों पर आधारित एक भक्तिपूर्ण ड्रामा फिल्म है। निर्देशक, लेखक व निर्माता: डॉ. विशाल चतुर्वेदी, स्वयंभू मीडिया नेटवर्क यह फिल्म डॉ. विशाल चतुर्वेदी की ही किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर आधारित है।

Also Read: Hanuman Ansh vs HanuMan: ₹40 करोड़ वाली ‘Hanu-Man’ ने मचाया था धमाल, अब ₹2 करोड़ की ‘Hanuman Ansh’ ने किया कमाल- जानें कैसे?

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।