टीवी के सबसे पुराण सबसे हिट शो हैये रिश्ता क्या कहलाता है’। ये शो 2009 से ऑडियंस को एंटरटेन करता आ रहा है। शो में अबतक कई पीढ़ियां देखने को मिली हैं और साथ ही कई सुपरहिट रोमांटिक जोड़ी भी। वहीं, फैंस ने भी शो में दिखाई गई सभी जोड़ियों को खूब प्यार दिया। इसी बीच ये शो एक और वजह के चलते सुर्खियों में बना रहता है।

दरअसल, इस शो की वजह से रियल लाइफ में भी कई जोड़ियां बनी हैं। इनमे से कुछ टिकी तो कुछ लोगों का रिश्ता शो के बीच में ही खत्म हो गया। वहीं, इन दोनों ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि शो में अभिमन्यु का किरदार निभाने वाले एक्टर हर्षद चोपड़ा और अक्षरा उर्फ प्रणाली राठौड़ के बीच कुछ चल रहा है।

आपको बता दें, हर्षद और प्रणाली की ऑन-स्क्रीन जोड़ी काफी पसंद की जाती है। दोनों की केमिस्ट्री इतनी दमदार है कि लोगों को लगने लगता है कि ये दोनों सच में डेटिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इन दोनों के चाहने वाले यही कयास लगाते रहते हैं कि कहीं उनके ये पसंदीदा जोड़ी कहीं असल में भी तो प्यार में नहीं पड़ गई। हालांकि, अब खुद हर्षद चोपड़ा ने प्रणाली संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है।

हर्षद और प्रणाली ने अपनी डेटिंग रूमर्स को खारिज कर दिया है। मीडिया संग बातचीत में दोनों ने कहा, “ऐसा कुछ भी नहीं है। इस वक्त हम अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं और जो ट्रॉफी हमने जीती है, वो सबूत है कि हमें अपने काम पर और ध्यान देना है।”
अब भले ही हर्षद और प्रणाली रिलेशनशिप में न हों, लेकिन दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। प्रणाली ने कुछ समय पहले ही कहा था कि वो हर्षद की क्लोज फ्रेंड हैं। वहीं, बात अगर इनके शो की करें तो हर्षद और प्रणाली के शो के लेटेस्ट ट्रैक के मुताबिक कुछ समय पहले अभिमन्यु और अक्षरा अलग हो गए थे। शो में कुछ सालों का लीप भी दिखाया गया। हालांकि, अब कहानी में कई ट्विस्ट एंड टर्न के बाद फाइनली अभिमन्यु और अक्षरा फिर से एक होंगे। जो उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



