नरेंद्र मोदी सरकार दोबारा सत्ता में आ चुकी है और बहुमत आने के बाद मोदी जी ने ये नारा दिया सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। लेकिन उनके इस नारे के बाद बीते दिनों में दो ऐसी घटनाएं सामने आयी है जिन्हे विपक्ष से साथ साथ मोदी विरोधियों ने भी मुद्दा बनाया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस विनर गौहर खान ने इन घटनाओं को लेकर ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है और उनके गुस्से भरे ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। धर्म के नाम पर लोगों की पिटाई से गौहर खान बेहद आहत है।

आपको बता दें गौहर खान ने बीते दो दिनों में कथित तौर पर अल्पसंख्यकों के खिलाफ हुई घटना को लेकर ट्वीट किया है। गौहर खान ने अपने ट्वीट में लिखा ,”प्लीज धर्म के नाम पर लोगों को पीटना बंद करो! बंद करो! ये लाठी वाले लोग क्या लेकर घूम रहे हैं? क्या अब अल्पसंख्यकों को अपनी आत्मरक्षा के लिए लाठी लेकर घूमना होगा? आपसे रिक्वेस्ट है कि नफरत की निंदा करें, रोजाना करें…”

गौहर खान का गुस्सा यहाँ खत्म नहीं हुआ बल्कि उन्होंने एक और ट्वीट करके लिखा ,”सको साथ लेकर चलने के नारे के एक दिन बाद ही एक मुस्लिम दंपत्ति को पीटा गया और फिर गुरुग्राम में एक मुस्लिम युवक को टोपी पहनने पर बुरी तरह पीटा गया।

गौहर ने आगे लिखा , “साथ ही उसे धमकी दी गई कि अगर उसने टोपी नहीं उतारी तो उसे जबरन सूअर का मांस खिलाया जाएगा। क्या ये बर्दाश्त किया जाना चाहिए , क्या कोई इस बात का संज्ञान लेगा या फिर 5 साल हम इसकी आदत डाल लें।

आपको बता दें बीते दिनों मध्य प्रदेश के सिवनी में गोरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में गोरक्षक एक महिला सहित तीन लोगों को बंधक बनाकर पीटते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इन पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पर इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से पेश आना जरूरी है।



Download Android App
Download iOS App



