‘वो मेरे साथ मारपीट करता था, गालियां देता था’, Aishwarya Ray का ब्रेकअप पर झलका दर्द

Summary :

वो 90 का दशक था जब बॉलीवुड में सलमान खान और ऐश्वर्या राय के प्यार के चर्चे हुआ करते थे। उस समय सलमान खान सुपरस्टार बन चुके थे और ऐश्वर्या राय ने सिर्फ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिश की थी इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में इन दोनों ने साथ में स्क्रीन शेयर की थी।

वो 90 का दशक था जब बॉलीवुड में सलमान खान और ऐश्वर्या राय के प्यार के चर्चे हुआ करते थे। उस समय सलमान खान सुपरस्टार बन चुके थे और ऐश्वर्या राय ने सिर्फ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिश की थी इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में इन दोनों ने साथ में स्क्रीन शेयर की थी।
यह जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी साथ ही इस जोड़ी के चर्चे पूरी दुनिया में होने लगे लेकिन बताया जाता है, इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ हालांकि इनकी मोहब्बत मुकम्मल नहीं हो पाई। वहीं एक मोड़ पर आकर इनकी मोहब्बत खत्म हो गई।
इतने सालों की लव स्टोरी को अब ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया और अपनी ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है। ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर तमाम गंभीर आरोप लगाए और उन्होंने कहा ब्रेकअप के बाद वह मुझे फोन कर उल्टी-सीधी बातें करता था उसे मेरे ऊपर हमेशा शक रहता था कि मैं अपने को-स्टार के साथ अफेयर में तो नहीं हूं।
एक्ट्रेस ने आगे कहा मेरा नाम अभिषेक से लेकर शाहरुख तक हर किसी के साथ को जोड़ देता था वह मेरे से हर समय लड़ाई झगड़े करता था इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने यह भी कहा कि उन्होंने मेरे साथ मारपीट की थी, किस्मत अच्छी थी कि मेरे शरीर पर कोई निशान नहीं है मैं शूटिंग पर ऐसे ही चली जाती थी जैसे कुछ हुआ ही न हो और वह मुझे काफी परेशान करते थे जब मैं उनका फोन नहीं उठाती थी तो वह खुद को चोट पहुंचाया करते थे।
ऐश्वर्या राय ने कहा सलमान खान ने साल 2001 में आधी रात को उनके घर के बाहर शराब के नशे में धुत होकर हंगामा भी खड़ा किया जो कि बाद में ऐश्वर्या को जब पता चला तो उन्होंने सलमान खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत की।
लेकिन इन सबसे हटकर सलमान खान ने एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि मैंने उनके साथ कभी कोई मारपीट नहीं कि मुझे तू कोई भी पीट सकता है यही वजह है लोग मुझ से नहीं डरते में इमोशनल हो जाता हूं।
लेकिन उस समय मैं खुद को चोट पहुंचाता हूं मैं किसी दूसरे को कभी चोट नहीं पहुंचा सकता मैंने सिर्फ सुभाष घाई पर हाथ उठाया था लेकिन उसके लिए मैंने अगले दिन उनसे माफी भी मांगी थी मैंने ऐश्वर्या राय पर कभी हाथ नहीं उठाया है।

Desk Team