‘मेरे अंगने में’ फेम टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा अक्सर अपनी शादी में चल रही प्रोब्लेम्स को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। लम्बे समय से चारु और उनके पति राजीव सेन के बीच विवाद चल रहा है और बात तलाक तक पहुंच चुकी है। जिसके बाद एक्ट्रेस अपनी बेटी जियाना के साथ अकेली रहती हैं और अब वो अपने लिए घर ढूंढ़ने में लगी हुई हैं। लेकिन इसमें भी उन्हें मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है जिसके बारे में अब उन्होंने खुलकर बात की है।

दरअसल, एक्ट्रेस ने बेटी के साथ मुंबई में एक घर खोजने की मुश्किलों को शेयर किया है। चारू अब तक 1 बीएचके में रह रही थीं, अब 2 बीएचके में शिफ्ट हो रही हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने बताया, ‘मुंबई में एक घर खोजने से लेकर शिफ्ट होने तक, ये आसान नहीं है। मैं घरों की तलाश कर रही थी और मेरे साथ कुछ बहुत अजीब हुआ। हर दिन मैं बाहर जा रही थी और एक घर की तलाश कर रही थी। ये बहुत हेक्टिक था।’

उन्होंने कहा, ‘दो चीजें हैं, पहली आप एक एक्ट्रेस हैं और दूसरी सिंगल मदर। वो भी एक दिक्कत है। अगर मुंबई में एक्टर्स को घर नहीं मिलेगा, तो और कहां से मिलेगा?’ आपको बता दें, वो पिछले साल से राजीव सेन से अलग रह रही हैं और उनकी एक बेटी ज़ियाना है, जो 15 महीने की है। ऐसे में एक्ट्रेस को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

चारू ने आगे खुलासा करते हुए कहा, ‘मैंने इसे एक सिंगल मदर के रूप में सामना किया है। मुझे एक फ्लैट पसंद आया, लेकिन वे बहुत अजीब लोग थे। उन्हें पता चला कि मैं एक सिंगल मदर हूं और अपनी बेटी के साथ अकेली रहूंगी। ये उन्हें सही नहीं लगा।’

चारू ने आगे कहा, ‘ये बहुत छोटा सा घर है। मैं वन बीएचके में रहती हूं। पहले मुझे लगता था कि ये मेरे और जियाना के लिए परफेक्ट है। लेकिन अब मुझे लगता है कि जियाना ने चलना शुरू कर दिया है। वो बिना कुछ देखे दौड़ती है और उसे चोट लग सकती है। मैं एक बहुत बड़े घर में शिफ्ट नहीं हो रही हूं, लेकिन ये कम से कम 2 बीएचके है, जहां एक कमरा है जो उसके खेलने के लिए हो सकता है।’


Download Android App
Download iOS App



