टीवी पर दुबारा वापसी करने वाले शो रामायण पर बन रहे है बेहद मजाकिया मीम्स , सोशल मीडिया पर हुए वायरल

Summary :

90 के दशक में अपना बचपन बिताने वाले लोग इस एपिक के सुनहरे इतिहास से वाकिफ होंगे। करीब दो दशक तक शो ने दर्शकों का मनोरंजन किया था। रामायण की टीवी पर दोबारा वापसी से बहुत से फैंस खुश है तो बहुत से सोशल मीडिया पर इस शो को लेकर मीम्स बना रहे हैं, जो कि काफी वायरल हो रहे हैं

कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में भारत सरकार द्वारा ऐतिहातन कड़े कदम उठाए जा रहे हैं और पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस लॉकडाउन का व्यापक असर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पर भी पड़ा है। लॉकडाउन की वजह से तमाम टीवी शोज और फिल्मों की शूटिंग स्थगित कर दी गई है। 
डेली सॉप्स के दर्शक देख रहे होंगे की शो के मेकर्स के पास दिखाने के लिए ज्यादा नए एपिसोड्स नहीं है और इसी वजह से पुराने एपिसोड्स को रिपीट टेलीकास्ट किया जा रहा है।  दर्शकों को इस बोरिंग समय से बचाने के लिए दूरदर्शन ने 90 के दशक के सबसे मशहूर शो रामायण को एक बार फिर छोटे पर्दे पर पेश किया है। 

 
90 के दशक में अपना बचपन बिताने वाले लोग इस एपिक के सुनहरे इतिहास से वाकिफ होंगे। करीब दो दशक तक शो ने दर्शकों का मनोरंजन किया था। रामायण की टीवी पर दोबारा वापसी से बहुत से फैंस खुश है तो बहुत से सोशल मीडिया पर इस शो को लेकर मीम्स बना रहे हैं, जो कि काफी वायरल हो रहे हैं 
देखिए कुछ नए और शानदार मींस जो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं:

View this post on Instagram

😆😆😆 #ramayanamemes #epicmemes

A post shared by Aryan Das (@aryandas72) on

बता दे मनोरंजन के लिए बनाये गए ये मीम्स इस शो की तरह ही खूब पसंद किया जा रहे हैं। हाल ही में रामायण के किरदार लक्ष्मण का डायलॉग ‘आप आंखें बंद कर लीजिए प्रभु मैं दिखाई नहीं दूंगा’ भी खूब वायरल हुआ है और इस डायलॉग पर भी खूब मीम बनाये जा रहे है। 
शो की बात की जाए तो 90 के दशक में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी और दारा सिंह ने शो में राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के किरदार निभाए थे। उस दौरान शो इतना लोकप्रिय हुआ था कि लोगों ने इन कलाकारों को भगवान के रूप में मानना शुरू कर दिया था। टीवी पर उनकी यह वापसी काफी मायने में शानदार रही है।

Ujjwal Jain