पूरी दुनिया इस समय कोरोना महामारी के संकट से जूझ रही है और ऐसे में पूरे भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी अपने घर की चारदीवारी में रहने के लिए मजबूर है। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान लॉक डाउन पीरियड में अस्थाई रूप से ऋतिक के घर शिफ्ट हो गई है ताकि उनके बच्चों को माताऔर पिता दोनों का प्यार मिल सके।

ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने अपनी पूर्व बहु सुजैन के इस कदम की तारीफ करते हुए , अपना रिएक्शन दिया और कहा , ‘इस समय पूरी दुनिया को एकजुट रहने की जरूरत है एक दूसरे की मदद करने की जरूरत है और मुश्किल वक्त में साथ देना बेहद अच्छा काम है।’
.jpg)
बता दे बीते दिनों ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक आभार भरा नोट शेयर करके के जानकारी दी थी इस लॉकडाउन पीरियड में सुजैन कुछ दिनों के लिए उनके घर पर शिफ्ट हो गई हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, “मेरे लिए एक अभिभावक के रूप में यह मेरे लिए अकल्पनीय है कि ऐसे समय में मुझे अपने बच्चों से अलग होने के बारे में सोचना पड़ता , जब देश लॉकडाउन की स्थिति में हो। ये बेहद सुखद है जब पूरी दुनिया सोशल का पालन कर रही और लोगअपने घर पर रहकर परिवार के साथ समय बिता रहे है।
.jpg)
उन्होंने आगे लिखा, “जबकि इस वक्त पूरी दुनिया मानवता के लिए एक साथ आने की बात करती है, मुझे लगता है कि इस समय माता-पिता द्वारा अपने बच्चों की कस्टडी शेयर करने का विचार बहुत बेहतर सोच है। अपने बच्चों को एक दूसरे के अधिकार में उल्लंघन किए बिना कैसे उनके पास रखा जाना शानदार है , क्योंकि दोनों के पास बच्चों के साथ रहने का समान अधिकार है। ”

सुजैन के इस कदम के लिए धन्यवाद देते हुए ऋतिक ने लिखा, “यह डिअर सुजैन (मेरी पूर्व पत्नी) की तस्वीर है, जिन्होंने लॉक डाउन पीरियड में अपनी मर्जी से मेरे घर पर शिफ्ट होने का कदम उठाया ताकि हमारे बच्चों में से किसी एक से भी अलग न हो जाएं। बच्चों की कस्टडी को लेकर इतना समर्थन और समझ रखने के लिए सुजैन का शुक्रिया। हमारे बच्चे उनके लिए हमारे द्वारा बनाई गई कहानी हमेशा याद रखेंगे । ”
.jpg)
बता दें , ऋतिक और सुजैन ने साल 2000 में शादी की लेकिन शादी के 13 साल बाद दोनों ने अपने अलग होने की घोषणा की और साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया। ऋतिक इस लॉकडाउन पीरियड के दौरान इंस्टाग्राम पर अपनी अपडेट शेयर करते रहते है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने पियानो सीखते हुए एक वीडियो शेयर किया था।


Download Android App
Download iOS App



