Himanshi Khurana को जीने के लिए देने होंगे 10 करोड़ रूपये? जानें क्या है पूरा मामला

Summary :

Himanshi Khurana Death Threats: ‘बिग बॉस 13’ फेम और पंजाबी सिंगर हिमांशी खुराना को 10 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिलने के बाद से हर तरफ हलचल मची हुई है. इस धमकी के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है. पंजाबी फिल्मों में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरने वाली एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को ई-मेल के जरिये धमकी मिली है और एक्ट्रेस से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है और रकम न देने पर जान से मारने को भी कहा गया है. ये धमकी उनकी आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई जिसके साथ एक वॉयस नोट…

Himanshi Khurana Death Threats: ‘बिग बॉस 13’ फेम और पंजाबी सिंगर हिमांशी खुराना को 10 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिलने के बाद से हर तरफ हलचल मची हुई है. इस धमकी के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है. पंजाबी फिल्मों में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरने वाली एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को ई-मेल के जरिये धमकी मिली है और एक्ट्रेस से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है और रकम न देने पर जान से मारने को भी कहा गया है. ये धमकी उनकी आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई जिसके साथ एक वॉयस नोट भी था.

Himanshi Khurana Death Threat Ransom Case: क्या था धमकी भरा मैसेज?

Himanshi Khurana Death Threats
Himanshi Khurana Death Threats (Source: Social Media)

धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले संदेश में खुद को विदेश में बैठे एक नामी गैंगस्टर से जुड़ा बताया गया है. मोहाली के लांडरां रोड पर एमार सोसाइटी में रहने वाली एक्ट्रेस ने इसकी शिकायत थाना सोहाना में दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और तुरंत ही जांच शुरू कर दी. एसपी (जांच) सौरव जिंदल के अनुसार ई-मेल में 10 करोड़ रुपये की मांग की गई है और रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है.

Himanshi Khurana Complaint: पुलिस ने शुरू की जांच

Himanshi Khurana Death Threats
Himanshi Khurana Death Threats (Source: Social Media)

पुलिस साइबर सेल की मदद से ई-मेल और वॉयस नोट की डिजिटल फुटप्रिंट्स खंगाल रही है. आईपी एड्रेस, सर्वर लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि ये साफ हो सके कि संदेश किस देश से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग हैं. ई-मेल के माध्यम भेजी रही धमकियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी गंभीर चुनौती बन गई है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

Himanshi Khurana Death Threats: मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत

Himanshi Khurana Death Threats
Himanshi Khurana Death Threats (Source: Social Media)

वहीं अगर बात करें हिमांशी खुराना की तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी और बाद में 2013 में आई पंजाबी फिल्म ‘साड्डा हक’ में वो नजर आईं थी. उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 13 में आने के बाद से उनको एक अलग पहचान मिली फिर उनके फेम ग्राफ में भी काफी ग्रोथ देखने को मिला.

Read More: सुकेश चंद्रशेखर ने Valentine पर की दीवानियत की सारी हदें पार, Jacqueline Fernandez को दे डाला 30 करोड़ का गिफ्ट

 

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।