पंजाबी सिंगर और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी हिमांशी खुराना अपने रिलेशनशिप की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। हिमांशी और आसिम रियाज पिछले एक साल से रिलेशनशिप में है। बिग बॉस के घर में ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा और अब दोनों की केमिस्ट्री इनके फैंस को खूब पसंद आती है। दोनों हमेशा सभी का दिल जीतने में कामयाब रहते है।
आज करवा चौथ है और अब इस ख़ास दिन है के मौके पर हिमांशी के हाथों पर मेहंदी रच गई है। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके हाथों पर मेहंदी लगाई जा रही है।
इस वीडियो को देखकर तो यही लग रहा हैं कि हिमांशी ने ये मेहंदी आसिम के लिए ही लगाई है। हो सकता है की हिमांशी आसिम के लिए व्रत रख रही हो। वैसे अभी तक उनकी तरफ से इस पर कुछ भी नहीं कहा गया है। लेकिन उनका मेहंदी लगाना इस खबर को हवा दे रहा है।
वीडिया में हिमांशी के दोस्त भी एक्ट्रेस की टांग खीचते दिख रहे है। वो कह रहे हैं कि हिमांशी शादी करने जा रही हैं। वायरल वीडियो में हिमांशी कह रही हैं कि उनका मन है इसलिए वे मेहंदी लगा रही हैं, लेकिन करवा चौथ के मौके पर उनका ये मन करना फैंस को कुछ और ही हिंट दे रहा है।


Download Android App
Download iOS App






