वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को किया अलविदा, क्रिकेटर्स की पत्नियों पर कहे थे अपशब्द

Summary :

वेस्टइंडीज के आक्रमक बल्लेबाज मार्लोन सैमुअल्स अक्सर विवादित बयान के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। मार्लोन सैमुअल्स ने अब इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

वेस्टइंडीज के आक्रमक बल्लेबाज मार्लोन सैमुअल्स अक्सर विवादित बयान के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। मार्लोन सैमुअल्स ने अब इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सैमुअल्स ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। टी20 विश्व विजेता वेस्टइंडीज दो बार सैमुअल्स के दम पर बना था। सैमुअल्स ने सर्वाधिक रन दोनों वर्ल्ड कप में अपनी टीम की ओर से बनाए थे। 
सैमुअल्स ने बीते दिनों पहले ही भद्दी टिप्पणी क्रिकेटर्स की पत्नियों को लेकर की थी। उसके बाद काफी विवादों में सैमुअल्स फंस गए थे। दरअसल इंग्लिश क्रिकेटर्स की पत्नियों पर उन्होंने भद्दी टिप्पणियां की थी। खासतौर पर इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की पत्नी पर सैमुअल्स ने भद्दी टिप्पणी करी थी। सैमुअल्स के संन्यास के बारे में क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुख्य कार्यकारी जॉनी ग्रेव ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है। भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 21 साल की उम्र मंे सैमुअल्स ने पहला शतक लगाया था। 
सैमुअल्स के इंटरनेशनल क्रिकेट कैरियर के बारे में बात करें तो टेस्ट मैच उन्होंने 71 खेलते हुए 3917 रन 32.64 की औसत से बनाए हैं। इस दौरान 7 शतक और 24 अर्धशतक उन्होंने लगाए। वनडे में सैमुअल्स ने 207 मैच खेलते हुए 5606 रन 32.97 की औसत से बनाए हैं। 
इस दौरान 10 शतक और 30 अर्धशतक उन्होंने बनाए हैं। टी20 क्रिकेट में 67 मैच खेलते हुए सैमुअल्स ने 1611 रन 29.29 की औसत से बनाए हैं। टी20 में 10 अर्धशतक सैमुअल्स ने बनाए हैं। वहीं टेस्ट में 41 विकेट, वनडे में 89 विकेट और टी20 में 22 विकेट लिए हैं। 
अभद्र टिप्पणी की थी स्टोक्स की पत्नी पर
बेन स्टोक्स के एक मजाक को बीते दिनों सैमुअल्स ने आड़े हाथों ले लिया था और अपशब्द उनकी पत्नी के लिए बोला था। बता दें कि, आईपीएल का हिस्सा बनने से पहले बेन स्टोक्स यूएई में क्वारंटाइन थे और उन्होंने उस समय को बहुत मुश्किल बताया था। क्वारंटीन रखना वह अपने दुश्मन को भी नहीं करेंगे। 
बेन स्टोक्स ने कहा था, मैं नहीं चाहता कि कोई भी, यहां तक कि मेरे दुश्मन भी इसका अनुभव करें। मैंने इसे लेकर अपने भाई को भी मैसेज भेजा, जिसके बाद मेरे भाई ने मुझे मजाक में कहा था कि क्या आप मार्लोन सैमुअल्स के साथ भी ऐसा नहीं चाहोगे। मैंने जवाब देते हुए कहा कि नहीं, उनके लिए भी नहीं। क्वारंटीन का अनुभव बेहद बुरा था। उसके बाद बेन स्टोक्स की पत्नी पर सैमुअल्स ने अभद्र टिप्पणी की थी। 

Desk Team