Himesh Reshammiya ने नई फिल्म ‘जानम तेरी कसम’ का किया एलान, जानें कब होगी रिलीज

Summary :

सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर और एक्टर हिमेश रेशमिया इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है। उन्होंने बॉलीवुड में नाम कमाने के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है। वह उन सितारों में से एक हैं, जिन्होंने सिंगिंग के अलावा एक्टिंग में भी अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने 23 जुलाई को अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया और देर रात नई फिल्म की घोषणा भी की। 23 जुलाई को हिमेश अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट किए और देर रात नई फिल्म की घोषणा किया हिमेश रेशमिया ने अपनी नई फिल्म ‘जानम तेरी कसम’ लेकर आ रहे है फिल्म ‘जानम तेरी कसम’ दशहरा 2025 पर रिलीज होगी…

सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर और एक्टर हिमेश रेशमिया इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है। उन्होंने बॉलीवुड में नाम कमाने के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है। वह उन सितारों में से एक हैं, जिन्होंने सिंगिंग के अलावा एक्टिंग में भी अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने 23 जुलाई को अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया और देर रात नई फिल्म की घोषणा भी की।

  • 23 जुलाई को हिमेश अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट किए और देर रात नई फिल्म की घोषणा किया
  • हिमेश रेशमिया ने अपनी नई फिल्म ‘जानम तेरी कसम’ लेकर आ रहे है
  • फिल्म ‘जानम तेरी कसम’ दशहरा 2025 पर रिलीज होगी

 

 

हिमेश रेशमिया ने अपनी नई फिल्म ‘जानम तेरी कसम’ लेकर आ रहे है। सिंगर ने फिल्म के ऐलान के साथ-साथ इसका एक पोस्टर और सॉन्ग टीजर भी जारी किया। इसके अलावा, फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया। यह फिल्म 2025 में दशहरे के मौके पर रिलीज होगी।

इस फिल्म को राधिका राव और विनय सप्रू करेंगे डायरेक्ट

फिल्म का टाइटल ट्रैक शेयर करते हुए हिमेश ने इंस्टा पर एक और पोस्ट शेयर किया, इस पर रील्स बनाने की अपील की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”’जिस दर्द में आराम है… इश्क उसी का नाम है’… ‘जानम तेरी कसम’ के टाइटल ट्रैक पर अपनी खुद की रील बनाएं’। हिमेश ने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, “जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! ‘जानम तेरी कसम’ एक दर्दभरी प्रेम कहानी है। राव और सप्रू फिल्म्स के सहयोग से हिमेश रेशमिया मेलोडीज द्वारा निर्मित यह फिल्म दशहरा 2025 पर रिलीज होगी। इस फिल्म को राधिका राव और विनय सप्रू डायरेक्ट करेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh)

हिमेश रेशमिया के करियर की बात करें तो

सिंगर के करियर की बात करें तो हिमेश रेशमिया ने म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर 1998 में ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में संगीत दिया, जिसमें ‘हेलो ब्रदर’, ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’, ‘बंधन’ और ‘तेरे नाम’ शामिल हैं। ‘झलक दिखला जा’, ‘आशिक बनाया आपने’, ‘आप की कशिश’, ‘नाम है तेरा तेरा’ जैसे कई हिट गानों के जरिए उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। हिमेश ने एक्टिंग में भी किस्मत आजमाई। उन्होंने साल 2007 में फिल्म ‘आप का सुरूर’ से बॉलीवुड में एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह फिल्म ‘कर्ज’ में नजर आए। उन्होंने ‘रेडियो’, ‘कजरारे’, ‘दमादम’, ‘द एक्सपॉज’, ‘तेरा सुरूर’, ‘खिलाड़ी 786’ और ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ जैसी फिल्मों में काम किया। वह जल्द ही ‘बडास रवि कुमार’ और ‘जानम तेरी कमस’ में नजर आएंगे।

Priya Mishra