टीवी से बॉलीवुड की ओर रुख कर लेने वाली मशहूर अभिनेत्री हिना खान इन दिनों अपने एक से बढ़कर एक ग्लैमरस फोटोशूट के कारण चर्चा में बनी हुई है। दरअसल बीते कुछ दिनों से हिना अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। जहां पिछले दिनों हिना हाथों में सगाई की अंगूठी पहने नजर आई तो वहीं अब हिना खान ने दुल्हन के लुक में एक वीडियो शेयर करके सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया है।

गुलाबी रंग में हिना की कातिलाना अदाएं
अभिनेत्री ने महज कुछ घंटों पहले ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है,जिसमें वो लाइट पिंक कलर के गुलाबी लहंगा पहने दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं।

यही नहीं हिना ने अपने इस ब्राइडल लुक में स्लोमोशन वीडियो भी बनाया है,जिसमें उनके साथ उनके लहंगे और ज्वैलरी की खूबसरती को भी देखा जा सकता है। वहीं हिना राजस्थानी लुक में नजर आ रही हैं। उनका ये लुक देख फैंस को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की ‘अक्षरा’ की याद आ गई।

हिना खान ने हाल ही में जो इंस्टाग्राम रील वीडियो पोस्ट किया है उसमें उन्हें ‘ओ मेरी लैला’ गाने पर डांस कर रही हैं। इस डांस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘#feelkaroreelkaro #LoveForSlomos (ss)। वहीं अब लोग इस वीडियो पर कमेंट करके अपन रिएक्शन भी दे रहे हैं।
वैसे यह बात हिना पर बिल्कुल सेट बैठती है कि हिना अपने लुक के साथ जो कुछ नया ट्राई करती हैं उसमें वह और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आती है अब वो चाहे ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न। खैर,हिना के ट्रेडिशनल लुक में आप और हम सभी लोग देख सकते हैं अभिनेत्री गुलाबी रंग का लहंगे पहने एक मोती चोकर सेट,मिलान कुंदन मांग टीका और हाथों में बहुत सारी चूडिय़ों के साथ-साथ हाथ की अंगुली में एक बड़ी रिंग पहनी हुई है।

हिना खान को अक्सर उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ स्पॉट किया जाता है। दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश है। साथ ही यह जोड़ी हमेशा एक दूसरे की सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते दिख जाते हैं।

बता दें टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम करने के बाद हिना खान ने घर घर में अपनी एक खास पहचान बना ली है। वैसे कई टीवी शो करने के बाद अब हिना ने बॉलीवुड फिल्मों में भी एंट्री मार चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



