जाह्नवी और राजकुमार राव की फिल्म ‘रूही’ का नया गाना हुआ आउट, ‘नदियों पार’ सॉन्ग पर एक्ट्रेस के डांस मूव्स ने मचाया हंगमा

Summary :

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म रुही रिलीज होने से पहले ही लोगों के बीच चर्चा में है। ऐसे में जाह् नवी कपूर और राजकुमार राव की इस फिल्म का एक और नया गाना रिलीज हो गया है।

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म रुही रिलीज होने से पहले ही लोगों के बीच चर्चा में है। ऐसे में जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की इस फिल्म का एक और नया गाना रिलीज हो गया है। फिल्म का नया गाना नादियों पार है,जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है।
जानह्वी का डांस हुआ हिट
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर जितना अपनी खूबसूरती और लुक्स के लिए मशहूर है उतनी ही वो बतौर डांसर भी पसंद की जाती हैं। वहीं इस गाने में हाल ही में एक बार फिर से इस बात को साबित कर दिया है कि जानह्वी कपूर डांस के मामले में अपनी मां श्रीदेवी जैसी परफेक्ट हैं। रुही के नए गाने नदियों पार में  जाह्नवी कपूर के बेहतरीन डांस मूव्स लोगों के होश उड़ा रहे हैं।
वहीं गाने के म्यूजिक की बात की जाए तो यह एक पुराना मशहूर गाना है,जिसे अब सचिन-जिगर ने रीकंपोज किया है। इसका ऑरिजनल वर्जन पहले रश्मीत कौर और शमूर ने गाया था। लेकिन गाने का यह नया वर्जन भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। तभी तो कुछ धंटे पहले रिलीज हुए इस गाने को 3 लाख बार देखा जा चुका है। 
इस फिल्म की बात करें तो यह स्त्री मेकर्स फिल्म है,जिसमें एक बार फिर हॉरर कॉमिडी का तड़का लगाया गया है। हार्दिक मेहता के डायरेक्शन में बनी फिल्म रुही की कहानी मृगदीप सिंह लांबा ने लिखी है। जाह्नवी और राजकुमार की यह फिल्म आने वाली 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 
यहां देखिए फिल्म का न्यू सॉन्ग…



Desk Team