टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हिना खान अब बॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमा चुकी हैं। वैसे हिना खान ने अपने अलग अंदाज से हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। हिना खान केवल एक्टिंग में ही नहीं बल्कि एक फैशन दीवा के रूप में भी अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। दरअसल अभिनेत्री अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है,जो उनके फैंस बहुत पसंद भी करते हैं।

हिना की कौन सी फोटो चर्चा में?
हाल ही में हिना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है,जिसकी खूब चर्चा भी हो रही है। दरअसल हिना खान ने जो अपनी फोटो शेयर की है उसमें अभिनेत्री रिंग फिंगर में डायमंड रिंग पहने दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं तस्वीर क्लिक करते हुए हिना ने अपनी रिंग को फ्लांट किया है,साथ ही एक्ट्रेस ने हाथ में फूल भी पकड़े हुए हैं।

यूजर्स ने अभिनेत्री की तस्वीर पर किया रियेक्ट
अपनी इस बेहद खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए हिना ने इसके कैप्शन में लिखा है-यह एक हां है, वैलेंटाइन डे के लिए इससे खूबसूरत और कुछ नहीं मिल सकता है। अब हिना खान की ये फोटोज देखकर फैंस ने सवालों की बौछार कर दी है।
हिना खान की यह तस्वीर देखने बाद उनके फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि कहीं हिना ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ सगाई तो नहीं कर ली। तभी तो कई यूजर्स ने हिना की इस फोटो पर कमेंट करते हुए उनके कई सवाल भी किए हैं और कहा कि उन्होंने गुपचुप तरीके से रॉकी जायसवाल के साथ सगाई तो नहीं कर ली है। वैसे हिना की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अदाकारा की सगाई की खबरों ने तूल पकड़ ली है।

वहीं लोगों को यह कंफर्म लग रहा है कि हिना और रॉकी जल्दी ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन आपको बता दें बेशक हिना की सगाई के बारे में लोग सोच रहे हों,मगर इस फोटो का सच यह है कि अभिनेत्री ने यह फोटो एक डायमंड रिंग की कंपनी के विज्ञापन के तौर पर डाली है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना खान हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आई थीं। इसी साल हिना खान की वेब सीरीज ‘डैमेज्ड 2’ भी रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह ‘नागिन’ के पांचवे सीजन में नागेश्वरी का किरदार निभाती हुई नजर आई थीं।


Download Android App
Download iOS App



