इफ्तार के समय हिना खान के घर यूं सजा दस्तरखान, एक्ट्रेस ने खुद शेयर की तस्वीर

Summary :

कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन किया हुआ है,जिस वजह से इस बार रमजान के पाक महीने में ज्यादा चहल-पहल नहीं दिख रही है।

कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन किया हुआ है,जिस वजह से इस बार रमजान के पाक महीने में ज्यादा चहल-पहल नहीं दिख रही है। वैसे रमजान के पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे दिन रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। रोजेदार मगरिब की अजान के बाद अपना रोजा खोलते हैं। ऐसे में हाल ही में टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने इफ्तार से जुड़ी एक फोटो साझा करी है,जिसमें हिना दस्तरखान इफ्तारी का सामान से सजा दिख रहा है।
  
यह फोटो एक्ट्रेस ने बीते मंगलवार को साझा की थी, जिसमें जूस, फल, खजूर और कई सामान दस्तरखान पर रखे दिखाई दे रहे हैं। हिना खान ने फोटो को शेयर करते हुए  लिखा, इफ्तार रेडी। 11वां रोजा मुबारक। 
अर्जुन बिजलानी ने किया कमेंट

हिना खान की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इतना ही नहीं लोग इस पर खूब अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। हिना खान द्घारा दस्तरखान इफ्तारी को देख एक्टर अर्जुन बिजलानी भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए और हिना को कहा भेज दे थोड़ी। 
बता दें कि लॉकडाउन के बाद से ही हिना खान लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। 
वहीं बीते दिन भी उन्होंने अपनी कुछ फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं,जिसमें हिना खान पारंपरिक अंदाज में दिख रही थीं। वैसे कुछ भी कहो पीले कलर के सूट में हिना खान की अदा वाकई किसी को भी अपना दीवाना बनाने को मजबूर कर दे। 
बॉलीवुड में भी कमाया नाम
हिना खान का नाम अब केवल टीवी इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं बल्कि वह बॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमा चुकी हैं। टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ है से मशहूर हुई हिना खान फिल्म और सीरियल के अलावा रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस 11’ में भी नजर आ चुकी हैं। हिना के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म लाइन में नजर आने वाली हैं। 

Desk Team