टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हिना खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अकसर हिना सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। हिना ने सोशल मीडिया पर अपने हर लुक में पोस्ट शेयर की हैं फिर चाहे वह जिम लुक हो या इंडियन लुक उनके फैंस को सभी लुक्स पसंद आते हैं।

हाल ही में ब्राइडल लुक में हिना ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा पेज पर शेयर की हैं जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। हिना की ये लैटेस्ट तस्वीरें किसी फोटशूट की हैं। इन तस्वीरों में देख सकते हैं लाल रंग के लहंगे में हिना दिखाई दे रही हैं। हिना ने लाल रंग का चूड़ा भी हाथों में पहना हुआ है और काले रंग का चश्मा आंखों में लगाया हुआ है।

इन तस्वीरों की सबसे खास बात ये है कि जिस तरीके से दुल्हन शर्माती है वैसे तस्वीरों में हिना शर्माती हुई नजर नहीं आ रही हैं। हिना तस्वीरों में फुल स्वैग में दिखाई दे रही हैं। हिना ने इंस्टा पर आठ तस्वीरें शेयर की और सब में अलग पोज में हिना नजर आईं। हिना का ये ब्राइडल लुक फैंस को बेहद पसंद आया है।
हिना खान ने ये कहा था नेपोटिज़्म के मुद्दे पर

फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का मुद्दा सुशांत सिंह राजपूत की खुसखुशी के बाद से छाया हुआ है। हिना खान ने भी अपने विचार इस मुद्दे पर रखे हैं। हिना खान ने कहा कि, जिस चीज की कमी हमारे पास है वो समानता है। हर जगह आपको नेपोटिज्म नजर आएगा और यह हमारी इंडस्ट्री में भी है। अगर आप बड़े स्टार हैं तो इंडस्ट्री में अपने बेटे को लॉन्च जरूर करेंगे और यह बात सही भी है। लेकिन आप आउटसाइडर को बराबर का मौका भी नहीं दें यह बिलकुल गलत है। बॉलीवुड में कुछ बड़ा टीवी एक्टर्स बहुत मुश्किल से कर पाते हैं क्योंकि हमें सही मौका नहीं मिलता है। कम से कम हमें अपने आपको साबित करने का एक मौका तो दीजिए।


Download Android App
Download iOS App



