Housefull 4 – सोशल मीडिया पर छाया Bala Challenge, फैंस के वीडियोस खुद शेयर कर रहे है अक्षय कुमार

Summary :

बता दें हाल ही में हाउसफुल-4 के दो गाने रिलीज़ हुए है जिसमे एक सांग ‘बाला’ जबरदस्त वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार ने बाला चैलेंज जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया, फैंस ने इससे हाथोंहाथ कैच किया।

फिल्म ‘हाउसफुल’ सीरीज  की चौथी कड़ी जल्द ही रिलीज़ होने जा रही है और इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ बॉबी देओल, रितेश देशमुख, पूजा हेगड़े, कृति सैनन, कृति खरबंदा लीड रोल में नजर आएंगे। इन दिनों फिल्म के सभी स्टार्स प्रमोशन में लगे है और इसी सिलसिले में अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर बाला चैलेंज पेश किया है। 
बता दें हाल ही में हाउसफुल-4 के दो गाने रिलीज़ हुए है जिसमे एक सांग ‘बाला’ जबरदस्त वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार ने बाला चैलेंज जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया, फैंस ने इससे हाथोंहाथ कैच किया।  
इस चैलेंज में यूजर्स को बाला गाने का एक सिग्नेचर स्टेप करना है और उसका  वीडियो  रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर करना है। जो भी फैंस इस चैलेंज को पूरा कर रहे है उनका वीडियो अक्षय कुमार अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कर रहे है।  
फैंस लगातार इस चैलेंज को पूरा कर ट्विटर अपर शेयर कर रहे है और अक्षय कुमार भी अपने वादे के अनुसार इस वीडियोस को लगातार रीट्वीट कर रहे हैं। ये गाना सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी काफी पसंद आ रहा है। 

 हाल ही में एक्टर आयुष्मान खुराना ने अक्षय कुमार को टैग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कुछ गंजे लोगों के साथ डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में आयुष्मान भी अपने साथियों के साथ फिल्म बाला का स्टेप कर रहे है। बता दें आयुष्मान खुराना की अगली आने वाली फिल्म का नाम भी बाला है। 
अक्षय कुमार हाउसफुल – 4 में बाला नाम का किरदार निभा रहे है और ये किरदार पूरी तरह गंजा है। ये फिल्म पुनर्जन्म की कहानी पर आधारित है और इसमें 1419 के साथ आ वर्तमान समय यानी 2019 दिखाया जाएगा। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर भी फैंस को काफी पसंद आया है। 

Ujjwal Jain