कोरोना संकट की चलते देशभर में लॉकडाउन घोषित किया हुआ है जिसका पालन केवल आम जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी कर रहे हैं, लेकिन ये फ़िल्मी सितारें लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ सम्पर्क में जुड़े हुए हैं। साथ ही फोटोज और वीडियो के जरिए लोगों के साथ अपनी एक्टिविटी साझा करते रहते हैं लॉकडाउन के बीच ऋतिक रोशन भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और वो अपने फैन्स के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने बताया है कि वो 23 घंटे बिना कुछ खाए पीये रह रहे हैं,इतना ही नहीं एक्टर ने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

फिटनेस फ्रिक हैं ऋतिक रोशन
लॉकडाउन के वक्त भी एक्टर आम दिनों की तरह अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे है और खुद्द को फिट रखने के लिए वो हर तरह के प्रयास भी करने में लगे हुए हैं। बीते शुक्रवार को एक्टर ने एक पोस्ट अपने फैन्स के साथ शेयर किया है इस पोस्ट के माध्यम ऋतिक ने ये बताया वो 23 घंटे की फास्टिंग कर रहे हैं इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक सेल्फी भी पोस्ट की ।

अपनी सेल्फी पोस्ट कर उन्होंने बताया कि वह उपवास पर हैं। इतना ही नहीं फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 23 घंटे का उपवास। #healthyliving #resilience #disciplineequalsfreedom’। ऋतिक नई अपनी सेल्फी के साथ एक एप का स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया है जो उनकी पूरी फिटनेस पर ध्यान रखता है।
फिटनेस के लिए फास्ट करने की सूचना देने के साथ ही उन्होंने अपनी एक नई सेल्फी भी पोस्ट की है जिसमें रितिक कैमरे की तरफ एक आंख बंद और एक खुली हुई है या यूं कह लो एक्टर आंख मार रहे हैं।

वैसे एक्टर की फोटोज में साफ देखा जा सकता है इस लॉकडाउन पीरियड में रितिक की दाढ़ी और बाल सफेद हो गए हैं। अब ऋतिक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और ऋतिक रोशन के फैंस उनकी इस पोस्ट पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

ऋतिक रोशन इन दिनों अपने दोनों बेटों रेहान-रिदान और पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ लॉकडाउन में सेल्फ-आइसोलेशन में है। एक्टर कोरोना की जंग में बढ़ चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं। हाल ही में ऋतिक ने लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के लिए हैंड सैनेटाइजर भी डोनेट करवाया है। साथ ही कोरोना वॉरियर्स के लिए डोनेशन भी दिया है।


Download Android App
Download iOS App



