टीवी जगत का सबसे मशहूर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के चाहने वालों की कमी नहीं है। दोनों ससुराल सिमर का सेट पर दोनों मिले, दोस्ती हुई, प्यार हुआ और फिर शादी तक रिश्ता जा पहुंचा। अब दोनों साथ में बेहद खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं।

हाल ही में ससुराल सिमर का फेम एक्टर शोएब इब्राहिम अचानक से सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल #AskMeAnything सैशन में शोएब से बेहद अट्ट पटे सवाल भी पूछे गए। लेकिन सोशल मीडिया पर फैन को शोएब इब्राहिम ने कुछ ऐसा जवाब दिया कि उसके बाद से लोग उनकी जमकर तारीफ करने में जुटे हुए हैं और इसके बाद से ही एक्टर सोशल मीडिया पर लगातार छाए हुए हैं। यह जवाब शोएब ने अपने लिए नहीं बल्कि अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ को लेकर पूछे गए एक सवाल पर दिया है।

शोएब का फैन करार जवाब…
बता दें कि इंस्टाग्राम पर चैट के वक्त उनके एक फैन ने शोएब की पत्नी दीपिका को लेकर ऐसा सवाल किया जो एक्टर को एक आंख नहीं भाया। फैन ने पूछा कि आखिर उनकी पत्नी दीपिका हर वक्त इंडियन कपड़ों में क्यों रहती हैं। क्या उनका परिवार उन्हें इसके लिए सख्ती करता है या ऐसा करने के लिए कहता है?

शोएब ने फैन के इस सवाल पर कहा, ‘इसका जवाब मैं आपको देना जरूरी नहीं समझता। सच मैं जानता हूं और मेरी वाइफ जानती है। इसके अलावा जिसकी जैसी सोच, वैसा उसका सवाल। साथ इब्राहिम ने इस फैन को यह भी कहा की अल्लाह आपको हमेशा खुश रखे।

एक और अन्य सवाल…
इसी सवाल जवाब के वक्त एक अन्य फैन ने जब शोएब से पूछा कि वह ट्रोल करने वालों को कैसे हैंडल करते हैं इस पर एक्टर ने कहा वो ऐसे लोग होते हैं जो अपनी जिंदगी में कुछ नहीं कर सकते। उन्हें दूसरों की खुशी से जलन होती है। उनसे निपटने का सबसे बेहतर तरीका यही है कि आप उन्हें इग्नोर करें।

हालांकि इस चैट के दौरान शोएब से कई फैंस ने काफी अच्छे सवाल भी किए और इसके लिए एक्टर ने सभी का शुक्रिया किया।

बता दें देशभर में लॉकडाउन के चलते शोएब इब्राहिम और उनकी पत्नी दीपिका दोनों ही अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। वैसे दीपिका कक्कड़ सिर्फ पति के साथ ही नहीं बल्कि सास और ननद के साथ भी खूब एन्जॉय कर रही हैं ।

वहीं लॉकडाउन में दीपिका और शोएब लॉकडाउन में मिलकर घर के काम निपटा रहे हैं। बीते दिनों इस कपल ने अपनी मम्मी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।


Download Android App
Download iOS App



