बुधवार को रितिक रोशन का जन्मदिन था। इस मौके पर उन्हें उनके प्रशंसकों और दोस्तों से ढेरों बधाइयां और तोहफे मिले। लेकिन ४४वें जन्मदिन पर ऋतिक को पापा राकेश रोशन से कुछ खास ही तोहफा मिला। यह तोहफा कोई वस्तु विशेष न होकर एक फिल्म है। दरअसल, राकेश रोशन ने उनके जन्मदिन पर फिल्म कृष की अगली कड़ी यानी कृष ४ को लेकर बड़ी घोषणा की।
उन्होंने कहा है कि ऋतिक की यह फिल्म साल २०२० में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। सीधी बात है क्योंकि ऋतिक अभी उससे पहले कई फिल्में कर रहे हैं, जिनमें सबसे प्रमुख सुपर ३० है। सुपर ३० कोचिंग क्लास चलाने वाले आनंद कुमार पर बन रही है। बता दें कि ऋतिक के फैन्स ने उनके जन्मदिन के मौके पर एक शानदार वीडयो भी जारी किया, जो आज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



