यांगून : म्यांमार के बागो क्षेत्र में शुक्रवार तड़के रिक्टर पैमाने पर 6.0 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। मौसम विज्ञान एवं जलविज्ञान विभाग के मुताबिक, भूकंप में किसी तरह के जान एवं माल की हानि की खबर नहीं है। भूकंप रात लगभग 12.56 बजे आया।
इसका केंद्र फ्यू शहर से 27.3 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में दर्ज किया गया। भूकंप आने के कुछ ही मिनटों में तीन हल्के भूकंप के झटके भी महसूस किए गए। बता दें कि म्यांमार में 2017 में लगभग 70 भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



