लंबे समय से विवादों में रही सनी देओल की फिल्म मोहल्ला अस्सी को आखिरकार केंद्रिय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने मंजूरी दे दी है। फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने उनकी इस फिल्म को एक कट के साथ ए (एडल्ट) सर्टिफिकेट दिया है। बता दें कि सनी देओल की यह फिल्म काफी समय से रिलीज को लेकर पचड़े में थी, जिसमें अब जाकर सफलता मिली है।
उनकी यह फिल्म जाने माने साहित्यकार काशीनाथ सिंह के उपन्यास काशी का अस्सी पर आधारित है, जिसमें १९९० से लेकर १९९८ तक के घटनाक्रम हैं। राम जन्मभूमि आंदोलन से लेकर मंडल आयोग तक का जिक्र उनकी इस फिल्म में है। सनी देओल के अलावा इस फिल्म में मुख्य भूमिका में रवि किशन, मुकेश तिवारी और सौरभ शुक्ला भी हैं। फिल्म का निर्देशन चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने किया है। बोर्ड के इस फैसले के बाद उनकी यह फिल्म रिलीज होगी, जबकि मोहल्ला अस्सी बीते साल ही पायरेसी की शिकार हो चुकी है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



