बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के फैंस के लिए खुशखबरी है। वॉर फिल्म की सफलता के बाद ऋतिक की अब तक कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि जल्द ही एक्टर अपना OTT डेब्यू करने जा रहे हैं। अब तक सैफ अली खान, सुष्मिता सेन और अभिषेक बच्चन जैसे कई कलाकार डिजिटल में डेब्यू कर चुके हैं। अब ऋतिक रोशन भी इसमें शामिल हो गए हैं ।

पिछले कई समय से यह बात खबरों में थी कि ऋतिक रोशन डिजनी + हॉटस्टार के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं । रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इसकी शूटिंग मार्च 2021 से शुरू होगी ।

दरअसल यह सीरीज बहुत ही सफल और लोकप्रिय सीरीज द नाइट मैनेजर पर आधारित है। इसके हिंदी एडिशन के लिए ऋतिक को साइन किया गया है और इसके लिए एक्टर ने बहुत बड़ी रकम भी मांग की है। फिल्म के लिए एक्टर ने करीब 75 करोड़ रुपये की मांग की है। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है यह अभी ऑफिशियल तौर पर सामने नहीं आई है।

बता दें कि इस सीरीज में ऋतिक एक एजेंट का किरदार निभाएंगे और सरकारी एजेंट के रूप में एक बड़ा सीक्रेट मिशन पर काम करते दिखेंगे। लेकिन इसके लिए वह एक बड़े होटल में नाइट मैनेजर के किरदार में काम करते दिखेंगे जो अपनी पहचान बताए बिना सीक्रेट मिशन पर काम करेंगे। इसकी शूटिंग अगले साल मार्च महीने में शुरू की जाने की खबर सामने आ रही है।


Download Android App
Download iOS App



