ऋतिक रोशन ने शूट करने से किया इंकार?, अफवाहो के बीच व‍िक्रम वेधा के मेकर्स ने जारी किया बयान

Summary :

अपकमिंग फिल्म व‍िक्रम वेधा इस वक़्त सुर्खियों में बनी हुई है। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्‍टारर फिल्‍म व‍िक्रम वेधा को लेकर हाल ही में अफवाह सामने आई कि एक्‍टर्स ने कुछ लोकेशंस पर फिल्‍म की शूटिंग करने से इनकार क‍िया है।

अपकमिंग फिल्म व‍िक्रम वेधा इस वक़्त सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर लगातार कई अफवाहे उड़ती नज़र आ रही है। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्‍टारर फिल्‍म व‍िक्रम वेधा को लेकर हाल ही में अफवाह सामने आई कि एक्‍टर्स ने कुछ लोकेशंस पर फिल्‍म की शूटिंग करने से इनकार क‍िया है। जिसकी वजह से मेकर्स को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।  
वही इन रूमर्स के बीच अब मेकर्स का बयान भी सामने आया है और उन्होंने सारी सच्चाई बता दी है। अब मेकर्स ने साफ कर द‍िया है कि ऐसी सारी खबरें पूरी तरह से न‍िराधार हैं। मेकर्स ने कहा है कि इस फिल्‍म की शूटिंग देश के कई राज्‍यों और ह‍िस्‍सों में हुई है और ऐसी सामने आ रही सारी खबरें पूरी तरह अफवाहे हैं। 
र‍िलायंस एंटरटेनमेंट ने जारी क‍िए अपने बयान में कहा है, ‘हम देख रहे हैं कि फिल्‍म ‘व‍िक्रम वेधा’ की शूटिंग लोकेशंस को लेकर कुछ ब‍िलकुल न‍िराधार खबरें सामने आ रही हैं। हम साफ कर देना चाहते हैं कि व‍िक्रम वेधा की शूटिंग लखनऊ समेत पूरे देश में हुई है। अक्‍टूबर-नवंबर 2021 में इस फिल्‍म का कुछ हिस्‍सा यूएई में भी फिल्‍माया गया है था, क्‍योंकि यही ऐसी लोकेशन थी जो हमें इतने बड़े क्रू को ध्‍यान में रखते हुए बायो-बबल बनाने की व्‍यवस्‍था कर पाई थी।’
‘साथ ही शूटिंग के लिए स्‍टूड‍ियों में सेट्स बनाने की इजाजत भी हमें यहां म‍िल पा रही थी। ऐसे में स्‍वास्‍थ्‍य संबंध‍ी न‍ियमों को ध्‍यान में रखते हुए हमने ये कदम उठाया था। इन तथ्‍यों को तोड़-मरोड़कर अगर कोई भी पेश कर रहा है तो वह स‍िर्फ गलत मंशाओं से क‍र रहा है।’
वहीं इस बयान में आगे कहा गया है, ‘इसके अलावा, हम साफ कर देना चाहते हैं कि रिलायंस एंटरटेनमेंट में हम एक्टर्स के सुझावों का स्वागत करते हैं, लेकिन प्रोडक्‍शन और बजट से जुड़े निर्णय एक केंद्रीकृत विशेषाधिकार हैं।’

Desk Team