Oops Moment का शिकार हुई Hrithik Roshan की EX वाइफ, बाल-बाल गिरने से बचीं Sussanne Khan

Summary :

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुजैन गिरने से बाल-बाल बचती नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो पर नेटिजन्स जमकर मजे लेते दिख रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। तलाक के बाद भी सुजैन और ऋतिक दोस्तों की तरह रहते हैं और अपने बच्चों की खातिर एक दूसरे से मिलते भी रहते हैं। वैसे दोनों ने ही अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं, जहां ऋतिक अपनी लेडीलव सबा आजाद संग अपनी लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं।
वहीं सुजैन खान भी अक्सर अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आती हैं। सबा और सुजैन और ऋतिक और अर्सलान भी काफी अच्छे दोस्त हैं और इन चारों को कई बार साथ में पार्टी करते भी देखा जाता है। इस वजह से सुजैन ज्यादातर चर्चा का विषय बन जाती हैं लेकिन इस बार सुजैन किसी और  ही वजह से लाइलाइट में बनी हुई हैं।
सुजैन खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो ऊप्स मोमेंट का शिकार होती दिख रही हैं। दरअसल, हाल ही में सुजैन खान को मुबंई के एक इवेंट में स्पॉट किया गया। ब्लैक ड्रेस में सुजैन हर बार की तरह इस बार भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मगर इस दौरान वह जरा ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई।

वीडियो में देखा जा सकता हैं कि सुजैन ने ब्लैक अम्ब्रेला कट शॉर्ट ड्रेस में ओपन हेयर और न्यूड मेकप के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक हाई हील्स भी कैरी की हैं। हालांकि, वीडियो में यही हील्स सुजैन के लिए मुसीबत बनती दिख रही है। वीडियो में सुजैन कुछ लोगों के साथ चलती हुई दिख रही हैं।
मगर तभी इस दौरान अचानक से सुजैन का पैर मुड़ जाता है और गिरने से बाल-बाल खुद बचाती हैं। लड़खड़ाने के बाद सुजैन पीछे मुड़कर देखती है। सुजैन के फेस पर गिरने का डर भी साफ देखा जा सकता है। हालांकि, फिर उन्होंने बड़ी ही ग्रेसफुली तरीके से ना केवल खुद को नॉर्मल किया बल्कि पैप्स को पोज भी दिए।

Desk Team