एक्टर ऋतिक रोशन पिछले कुछ समय से अपनी लव लाइफ को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। खबर है कि ऋतिक रोशन एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। बेशक इस कपल ने अब तक अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की हो, मगर उनकी एक के बाद एक डिनर डेट और फैमिली संग टाइम स्पेंड करना इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि कपल के दूसरे के प्यार में कैद हो गया है।

पिछले दिनों ही सबा आजाद अपने कथिक बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन और उनकी फैमिली संग लंच पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया था। जिसकी एक प्यारी सी फैमिली तस्वीर ऋतिक रोशन के चाचा राजेश रोशन ने साझा की थी, जिसमें सबा एक्टर की फैमिली के साथ क्लोज बॉन्ड शेयर करते हुए दिखाई दी।

सबा ने साझा की इंस्टा स्टोरी?
खैर, सबा और ऋतिक की डेटिंग की खबरें एक तरफ और एक्ट्रेस के ऋतिक की फैमिली का प्यार एक तरफ। जी हां सबा ने एक्टर की फैमिली के बीच प्यारे बंधन की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई दी है। 3 मार्च 2022 को सबा ने ऋतिक के परिवार द्वारा भेजे गए स्वादिष्ट भोजन की झलक अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ऋतिक के परिवार का शुक्रिया अदा कर एक्टर की भतीजी सुरनिका, चाची कंचन रोशन, और चचेरी बहन पश्मीना रोशन को टैग भी किया है।

तस्वीर को इंस्टा स्टोरी पर साझा करके सबा इसके साथ में लिखती हैं, जब आपको घर की याद आए…मगर आपके पास बेस्ट लोग हैं, जो आपको खाना खिलाते हैं। धन्यवाद @kanchan_roshan @suranika @pashminaroshan।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऋतिक रोशन और सबा आजाद करीब 2-3 महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि यह अफवाह थी कि, दोनों एक एलीट डेटिंग ऐप पर मिले थे, क्योंकि दोनों की मुलाकात ट्विटर पर हुई थी। हालांकि, अब ये कपल कब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल करते है, इसके लिए फैंस को थोड़ा इंतजार और करना पड़ सकता है।


Download Android App
Download iOS App



