गर्लफ्रेंड Saba Azad के बर्थडे पर Hrithik Roshan ने कही दिल की बात, यूजर्स बोले- ‘इतना झूठ…’

Summary :

सबा आजाद इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। फिलहाल तो वह अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनको बॉलीवुड एक्टर और बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन ने बधाई दी है। साथ ही प्यार भरा पैगाम लिखा है।

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक
रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद एक दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं
छोड़ते हैं। ऋतिक और सबा अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आते है वहीं सबा की एक्टर की
फैमली के साथ भी अच्छे रिलेशन है और उनकी फैमली फोटो में भी सबा ज्यादातर नजर आती
हैं। सोशल मीडिया पर भी ऋतिक और सबा एक दूसरे पर प्यार बरसाते दिखाई देते हैं।
एक बार फिर ऋतिक ने सबा के बर्थडे पर अपनी
फीलिंग्स बयां की है।

Hrithik Roshan - Rotten Tomatoes

दरअसल, सबा आजाद आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर ऋतिक
ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा के लिए प्यार भरा नोट लिखा है। ऋतिक रोशन ने अपने
इंस्टाग्राम सबा आजाद की फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने हाथ में माइक पकड़े नजर आ
रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए ऋतिक ने कैप्शन में एक्ट्रेस पर खूब प्यार
लुटाया है।

ऋतिक ने कैप्शन में लिखा, ‘तुम्हारा ताल, तुम्हारी आवाज, तुम्हारी अदा, तुम्हारा दिल, और हां तुम्हारा वो कमाल का दिमाग, अपनी धुन में मगन… यही
हो तुम। नटखट
, पगली और अजीबोगरीब हरकतों से भरी एक अच्छी
इंसान होने के लिए शुक्रिया। हैप्पी बर्थडे।
’  ऋतिक की इस प्यार
भरी पोस्ट पर एक्टर के फैंस और सेलेब्स भी खुद को कॉमेंट करने से रोक नहीं पाए
हैं।

ऋतिक की कजिन सिस्टर पशमीना रोशन ने भी कॉमेंट कर सबा को खास अंदाज में बर्थडे
विश किया है। वहीं फिल्म मेकर जोया अख्तर ने भी अभिनेता की पोस्ट पर हार्ट वाले
इमोजी शेयर किए है। हालांकि इनके अलावा कुछ लोगों ने ऋतिक को ट्रोल भी किया है। एक
यूजर ने लिखा- आपकी बेटी है सर
?
एक ने कहा- भाभीजी को
नमस्कार। एक ने कहा- वाह सर आपकी बिटिया तो बहुत सुंदर है।

Hrithik Roshan and Saba Azad appear much-in-love as they make their way  together to Richa Chadha and Ali Fazal's wedding celebration : Bollywood  News - Bollywood Hungama

बता दें कि सबा आजाद और ऋतिक रोशन हाल ही में ऋचा चड्ढा और अली फजल के वेडिंग
रिसेप्शन में साथ पहुंचे थे। इस दौरान सबा पहली बार ट्रेडिशनल अवतार में नजर आई थी
जिस पर लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल भी किया था। दीवाली के मौके पर भी सबा ऋतिक की
फैमली के साथ नजर आई थी। दीवाली की तस्वीरों में ऋतिक के दोनों बेटे रेहान और
रिदान भी नजर आए थे।

 

Desk Team