अपने जन्मदिन पर खून से लथपथ नजर आए ऋतिक रोशन, शेयर किया विक्रम विधा का फर्स्ट लुक

Summary :

बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता ऋतिक रोशन 10 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। वह आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर ऋतिक रोशन को फैंस सहित कई फिल्मी सितारे जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन आज अपना 48वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर ऋतिक रोशन को देश और दुनिया से बधाई भरे संदेश मिल रहे हैं। ऋतिक रोशन के फैंस दुनियाभर में फैले हुए हैं, जो उनसे बहुत प्यार करते हैं। ऋतिक रोशन ने जन्मदिन के मौके पर अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट में फिल्म ‘विक्रम वेधा’  से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर दिया है, जिसमें वो बेहद इंटेंस दिख रहे हैं। 
‘विक्रम वेधा’ से सामने आए ऋतिक रोशन के फर्स्ट लुक की बात करें तो इसमें वो बड़ी-बड़ी दाढ़ी-मूछों में दिखाई दे रहे हैं और उनकी आंखों पर काले रंग का चश्मा लगा हुआ है। काले रंग के कुर्ते में ऋतिक रोशन का गैंगस्टर लुक काफी निखरकर आ रहा है।
 ‘विक्रम वेधा’ से सामने आए ऋतिक रोशन के फर्स्ट लुक की बात करें तो इसमें वो बड़ी-बड़ी दाढ़ी-मूछों में दिखाई दे रहे हैं और उनकी आंखों पर काले रंग का चश्मा लगा हुआ है। काले रंग के कुर्ते में ऋतिक रोशन का गैंगस्टर लुक काफी निखरकर आ रहा है।
उन्होंने अपने जो तस्वीर शेयर की है उसके अनुसार फिल्म विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन के किरदार का नाम वेधा है। तस्वीर में वह ब्लू कलर के प्रिंटेड कुर्ते में नजर आ रहे हैं। खून से लथपथ ऋतिक रोशन का चेहरे पर उनका ग्रे शेड लुक देखते ही बन रहा है। तस्वीर में अभिनेता ने सन ग्लास भी लगाया हुआ है। फिल्म विक्रम वेधा से जुड़ा ऋतिक रोशन का यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फिल्म विक्रम-बेताल की ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है, जिसमें एक गैंगस्टर अपनी कहानी सुना हर बार पुलिस वालों से बचकर भाग जाता है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका ने नजर आने वाले हैं, तो वही सैफ अली खान मुख्य विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म को इस साल सितंबर में रिलीज की जा सकती है। पिछले साल ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई थी।  

Desk Team