रियलिटी शो बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शेफाली अपनी ग्लैमरस और बोल्ड अवतार को लेकर अक्सर चर्चा में छाई रहती हैं। शेफाली ने साल 2014 में टीवी एक्टर पराग त्यागी से शादी रचाई थी। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं।

पराग और शेफाली अपनी रोमांटिक फोटोज अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। जिन पर दोनों के फैंस दिल खोलकर अपना प्यार भी लुटाते दिखाई देते हैं। शेफाली और पराग दोनों अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं और फैंस कपल के पैरेंट्स बनने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बेबी प्लानिंग पर खुलकर बात की।

शेफाली और पराग की शादी को 8 साल से ज्यादा वक्त हो गया है। बीतें दिनों दोनों ने एक बच्चा गोद लेने की अपनी प्लॉनिंग के बारे में बात की थी। हालांकि कोविड की वजह से उसमें देरी हो गई। हाल ही में दिए इंटरव्यू में शेफाली ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि ‘मुझे लगता है कि हर चीज का अपना समय होता है और जो होना होता है वो होकर ही रहता है।’

बच्चा गोद लेने के अपने फैसले पर शेफाली ने कहा, ‘लॉकडाउन के दौरान सबकुछ बदल गया। इरादा अभी भी है, लेकिन मुझे डर लग रहा है। महामारी के दो सालों ने मुझे भविष्य के बारे में बहुत अनिश्चित महसूस कराया, इस दौरान मैंने बहुत से करीबी लोगों को खो दिया है, जिससे मुझे एहसास हुआ है कि जीवन नाजुक है। मुझे अब माता-पिता बनने से डर लग रहा है, लेकिन पराग तैयार हैं।’

उन्होंने आगे बताया कि “मेरा मानना है कि आपको अपने बच्चे को घर तभी लाना चाहिए, जब आप तैयार हों और आश्वस्त हों, न केवल आर्थिक रूप से स्थिर, बल्कि मानसिक रूप से भी स्थिर हों। मैंने अभी-अभी एक कदम पीछे लिया है और तब तक प्रतीक्षा करुंगी, जब तक कि मैं जीवन में वो कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार न हो जाऊं।”

बता दें कि शेफाली जरीवाला के लिए साल 2023 की शुरुआत बहुत बुरी हुई थी। दरअसल, उन्हें इंदौर में एक कार्यक्रम में परफॉर्म करना था, तब वो गिर गई थीं और उनके हाथ में गंभीर चोट लग गई थी, उन्हें 25 टांके लगाने पड़े थे। उन्हें पूरी तरह ठीक होने में काफी समय लगा। वैसे शेफाली अपने नाम से ज्यादा ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से ज्यादा पॉपुलर हैं।


Download Android App
Download iOS App



