कोरोना संकट में लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सेलेब्स भी इन दिनों अपने घरों में कैद रहकर फुरसत के पल बिता रहे हैं,इनमें एक नाम इब्राहिम अली खान का भी शामिल है। हाल में इब्राहिम ने घर पर रहकर टिकटॉक एप्प पर एंट्री कर ली है। दिलचस्प बात यह है टिकटॉक पर आते ही इब्राहिम अपनी मजेदार वीडियोज से लोगों को खूब हंसा रहे हैं। वैसे इब्राहिम अली खान की ये फनी वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।

क्या है वीडियो में…
अपनी टिकटॉक वीडियो में इब्राहिम बेहद शानदार एक्सप्रेशन्स के साथ अक्षय कुमार का डायलॉग, ‘स्टाइल है बाबूभैया स्टाइल’। जिसके बाद वो चश्मा लगाकर बाबू राव बनकर फनी अंदाज में कहते हैं, ‘ये बाबू राव का स्टाइल है’।
इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूज़र्स इब्राहिम की इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं और उनके इस वीडियो को बहुत पसंद भी कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ये साफ मालूम हो रहा हैं कि ये एक एक्टर है। वहीं एक अन्य यूज़र का कहना है,पूरी तैयारी है बॉलीवुड में एंट्री करने की।

यूज़र्स ने कहा सैफ के हमशक्ल
इब्राहिम अली काफी हद तक सैफ से मिलते हैं ऐसे में उन्हें एक्टिंग करता देख कई लोग उन्हें सैफ का हमशक्ल बता रहे हैं। इब्राहिम अली के बॉलीवुड डेब्यू की मांग एक लंबे समय से की जा रही है। एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने बताया कि इब्राहिम को एक्टिंग से ज्यादा क्रिकेट में दिलचस्पी है, मगर अगर वो चाहें तो बॉलीवुड में आ सकते हैं।

वैसे इस बात में कोई दोराय नहीं है कि इब्राहिम अली काफी हद तक अपने पापा सैफ से मेल खाते हैं। ऐसे में इब्राहिम को एक्टिंग करता देख कई लोगों ने उन्हें सैफ का हमशकल करार दिया है।

बता दें कि 19 साल के इब्राहिम सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक मशहूर चेहरा हैं जिनके बॉलीवुड में दस्तक देने से पहले ही लोग उनके बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



