सैफ अली खान के बेटे
और सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान ने आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं।
भले ही स्टारकिड ने अभी अपने फिल्मी करियर का आगाज नहीं किया है लेकिन इब्राहिम के
चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। यही वजह
से है कि बाकि स्टारकिड्स के मुकाबले लोग उन्हें काफी पसंद करते है।
हाल ही इब्राहिम
अपने सिंगर दोस्त अरमान मलिक के बर्थडे पार्टी में स्पॉट किए गए। जहां से बर्थडे
बॉय अरमान मलिक ने पैपराजी के सामने इब्राहिम को अपकमिंग हीरो बताया जिस पर
इब्राहिम का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस जमकर
अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दरअसल, इब्राहिम अली
खान 22 जुलाई की रात अपने दोस्त सिंगर अरमान मलिक की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। अरमान के बर्थडे बैश में इब्राहिम कैजुअल अवतार
में भी काफी कूल नजर आए। बर्थडे बैश में इब्राहिम अपने अदांज से सारी लाइमलाइट
चुराने में भी कामयाब रहे। हालांकि इस दौरान स्टारकिड काफी
मस्ती के मूड में दिखाई दिए उन्होंने न केवल
अरमान की पार्टी के बाहर मौजूद पैपराज़ी के साथ मज़ाक किया, बल्कि अपने दोस्त के साथ भी मज़ाक किया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब अरमान अपने बैश में आने के लिए पैपराजी का
शुक्रिया अदा कर रहे थे, तो इब्राहिम उन्हें ‘चल भाई-चल भाई‘ कहते दिखाई दिए। हालांकि, पैपराजी ने उनसे और तस्वीरें मांगीं और फिर दोनों ने एक साथ पोज दिए। इब्राहिम
ने जहां सोलो फोटो खिंचवाई, वहीं अरमान ने उन्हें ‘अपकमिंग हीरो‘ कहा। जिस पर इब्राहिम हंसने लगे और अरमान से कहने
लगे- ‘बहुत हो गया, बहुत हो गया।’
स्टारकिड के इस वायरल वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे है और साथ ही इस पर
अपने मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो वही कॉमेंट सेक्शन में कई लोगों ने
इब्राहिम को ‘सैफ अली खान की कॉपी‘ बताया है। एक यूजर ने लिखा,
‘इब्राहिम हैंडसम हैं।‘ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यंग सैफ अली खान।‘ एक अन्य ने लिखा, ‘उनकी हंसी सैफ जैसी ही है।’


Download Android App
Download iOS App










