फेस्टिवल पर पैरों में लगाती हैं आलता तो इन एक्ट्रेस से लें डिजाइन के आइडिया

Summary :

एक्ट्रेस सोनम कपूर हमेशा ही अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, वह वेस्टर्न ड्रेस से लेकर एथनिक अटायर को भी बेहद ग्रेसफुली खूबसूरती के साथ वियर करती हैं एक्ट्रेस ने रेड कलर की प्लेन फैब्रिक वाला फ्लायर लहंगा और बैकलेस ब्लाउज कैरी की है, साथ ही उन्होंने लुक को आलता से कंप्लीट किया है सोनम कपूर ने पैरों की उंगलियों और अंगूठे पर आलता लगाते हुए वी शेप क्रिएट किया है और सिंपल तरीके से खूबसूरत आलता लगाई है तमन्ना भाटिया ने कुछ समय पहले राधा के गेटअप में खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं और आलता बेहद प्यारा डिजाइन…

एक्ट्रेस सोनम कपूर हमेशा ही अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, वह वेस्टर्न ड्रेस से लेकर एथनिक अटायर को भी बेहद ग्रेसफुली खूबसूरती के साथ वियर करती हैं

एक्ट्रेस ने रेड कलर की प्लेन फैब्रिक वाला फ्लायर लहंगा और बैकलेस ब्लाउज कैरी की है, साथ ही उन्होंने लुक को आलता से कंप्लीट किया है

सोनम कपूर ने पैरों की उंगलियों और अंगूठे पर आलता लगाते हुए वी शेप क्रिएट किया है और सिंपल तरीके से खूबसूरत आलता लगाई है

तमन्ना भाटिया ने कुछ समय पहले राधा के गेटअप में खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं और आलता बेहद प्यारा डिजाइन लगाए नजर आईं

एक्ट्रेस ने पैर की उंगलियों और अंगूठों पर सादा आलता लगाई है और बीच में गोलाकार डिजाइन बनाकर वाइट कलर से कमल और छोटी पत्तियां बनाई हैं

साथ ही उंगलियों पर भी डिजाइन क्रिएट किया गया है, एक्ट्रेस ने इसी तरह से हाथों में भी आलता लगाई है

आदिति राव हैदरी के फैशन में हमेशा शाही अंदाज झलकता है, अपनी शादी के मौके पर उन्होंने पैरों और हाथों में आलता लगाई थी

एक्ट्रेस ने पैरों में चारो तरफ आलता से किनारी बनाते हुए पैरों पर ऊपर की ओर बीचों बीच में चांद बनाया था और अंगूठे-उंगलियों पर डॉट बनाए थे, हाथों में भी आधा चांद बनाया था

मौनी रॉय भी फैशन गोल सेट करती हैं, वाइट कलर की कर्व वाली साड़ी में एक्ट्रेस को हाथों में लाल चूड़ी, बालों में लाल गुलाब और आलता लगाए देखा जा सकता है

एक्ट्रेस ने पैरों में सोनम कपूर की तरह ही आलता लगाकर वी शेप डिजाइन क्रिएट किया है, लेकिन उन्होंने सात में सर्कल भी बनाया है

देवोलीना की इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि उन्होंने बेहद खूबसूरती के साथ हाथों और पैरों में आलता का डिजाइन लगाया है

एक्ट्रेसेस भी अक्सर ट्रेडिशनल लुक में नजर आती हैं और खूबसूरत इंडियन अटायर से लेकर आलता, मेहंदी जैसी पारंपरिक चीजों को फ्लॉन्ट करती हैं

Krishna Jackie Shroff के वेस्टर्न लुक आपकी खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद, जरूर करें ट्राई

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।