सलमान खान के साथ भले ही उनकी बराबरी के अभिनेता साथ काम न करना चाहें, लेकिन सितारों का एक लेवल ऐसा भी है, जो सलमान के साथ काम करने की ख्वाहिश रखता है। लगता है इस बार इमरान हाशमी की ख्वाहिश पूरी होने जा रही है। सूत्रों के अनुसार इमरान हाशमी दबंग स्टार सलमान खान के साथ रेस के तीसरे संस्करण में नजर आ सकते हैं। चर्चा हो रही थी कि फिल्म में सलमान के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी काम करेंगे, लेकिन बात नहीं बन सकी।

फिल्म में इमरान डेजी शाह के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। इमरान को दो नायकों वाली फिल्म करने से कोई परहेज नहीं है और वे ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’और ‘बादशाहो’ जैसी फिल्मों में दूसरे हीरो के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App





